Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सीनियर सिटीजन के लिए BSNL का सस्ता प्लान लॉन्च:₹1812 में एक साल वैलिडिटी, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 2GB डेली डेटा मिलेगा

8 months ago

सरकारी कंपनी BSNL ने सीनियर सिटीजन के लिए सस्ता एनुअल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 1812 रुपए में एक साल की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये प्लान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। इस प्लान में कंपनी की ओर से फ्री सिम कार्ड भी दिया जाएगा। 6 महीने का BiTV सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। BSNL सम्मान प्लान सीमित समय के लिए लाया गया है। यह 365 दिन वाला मोबाइल प्लान फिलहाल 18 ​नवंबर तक ही खरीदा जा सकता है। 27 सितंबर को BSNL ने 4G सर्विस लॉन्च की BSNL के 25 साल पूरे होने पर कंपनी ने 27 सितंबर को 4G सर्विस लॉन्च की थी। वहीं पूरे देश में BSNL 4G सर्विस रोलआउट करते हुए और 92,600 नए मोबाइल टावर जारी करते हुए कंपनी पहले ही खराब नेटवर्क और नो सिग्नल की समस्या को काफी हद तक कम कर चुकी है। बीएसएनएल ने खुद की 4G टेक्नोलॉजी डेवलप की है, जो विदेशी नहीं बल्कि देसी है। इसे 98,000 जगहों पर लगाया जाएगा। मतलब, गांव-शहर सभी जगह तेज 4G इंटरनेट मिलेगा। 5G में आसानी से अपग्रेड हो सकता है ये नेटवर्क BSNL का ये स्वदेशी 4G स्टैक 5G में आसानी से अपग्रेड हो सकता है। ये क्लाउड-बेस्ड और फ्यूचर-रेडी डिजाइन वाला है। मतलब सॉफ्टवेयर अपडेट से ही 5G पर शिफ्ट हो जाएगा। कोई बड़े हार्डवेयर चेंज की जरूरत नहीं पड़ेगी। टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि ये सीमलेसली 5G में अपग्रेडेबल है। यानी, 4G लॉन्च के बाद जल्द ही 5G की तैयारी हो जाएगी। BSNL के कस्टमर लगातार कम हो रहे टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के जुलाई 2025 के आंकड़ों के अनुसार, BSNL और MTNL लगातार सब्सक्राइबर खो रही हैं। जुलाई में BSNL के 1.01 लाख ग्राहक कम हुए, वहीं MTNL के भी सब्सक्राइबर घटे। अब पब्लिक सेक्टर टेलीकॉम कंपनियों का मार्केट शेयर 8% से भी कम रह गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने जुलाई में सबसे ज्यादा 4.83 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल ने जुलाई में 4.64 लाख नए मोबाइल यूजर्स जोड़े। जबकि वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स में गिरावट देखने को मिली है। वोडाफोन आइडिया (Vi) के जुलाई में 3.59 लाख मोबाइल ग्राहक घटे हैं। BSNL की ऐसी हालत क्यों हुई?
Click here to Read More
Previous Article
रेडमी K90 स्मार्टफोन सीरीज आज लॉन्च होगी:50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ बोस स्पीकर और 7500mAh की बैटरी मिलेगी
Next Article
सैमसंग का नया VR बॉक्स गैलेक्सी-XR लॉन्च, कीमत ₹1.5 लाख:AI वॉयस कमांड के साथ रियल टाइम सजेशन देगा, एपल विजन प्रो से मुकाबला

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment