Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी, पारुल गुलाटी ने भी मनाया जश्न

6 days ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जेन Z की तारीफ की। वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने पहले जेन Z को हल्के में लिया था, लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है। उन्होंने कैमरे के सामने कान पकड़कर दंड-बैठक भी की और कहा कि अब वह भी जेन Z जैसी बनना चाहती हैं। सोनाक्षी ने वीडियो में कहा, ‘भाई, आप जानते नहीं हो, आपने आज क्या किया है। ब्रो, मैं तो आर्टिस्ट हूं, लेकिन जेन Z आर्ट है। पता है, मैं जेन Z को बहुत हल्के में लेती थी।’ इंस्टाग्राम पर किए कई पोस्ट इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लगातार इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में लिखा था, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया।’ एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तस्वीर शेयर की। इसके बैकग्राउंड में फिल्म धुरंधर का गाना "आरी आरी" बजता सुनाई दे रहा था। इसके अलावा उन्होंने CJP नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा, ‘भाई, क्या कह दिया?’ साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक को धन्यवाद दिया। छात्रों के समर्थन में जताई थी राय सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले भी छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने छात्रों के लिए न्याय की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए सरकार से सवाल भी उठाए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…. पारुल ने जश्न मनाने का वीडियो शेयर किया धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। पारुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जश्न मनाती नजर आ रही हैं। वीडियो पर लिखा है, ‘हम मालकिन हॉस्टल में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे मना रहे हैं।’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। प्रधान के इस्तीफे लिए दीपके ने CJI सूर्यकांत का शुक्रिया अदा किया। दीपके बोले- अगर आपने हमें कॉकरोच न कहा होता, तो युवा सड़कों पर नहीं होते। प्रधान ने इस्तीफा न दिया होता। पूरी खबर यहां पढ़ें…. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी। पूरी खबर यहां पढ़ें….
Click here to Read More
Previous Article
श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?
Next Article
आईटी की नौकरी छोड़कर एक्टिंग चुनी:60 ऑडिशन बाद मिला पहला काम; नैना सरीन बोलीं- मुंबई में टिकना है तो पैसों का इंतजाम जरूरी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment