Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    सोनाक्षी-जहीर एक-दूसरे के लिए ही बने हैं:बेटी के रिश्ते पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- अब उसकी लाइफ में दो हीरो हैं

    2 months ago

    साल 2023 में जब सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से इंटरफेथ शादी की थी, तब सोनाक्षी के दोनों भाई और भाभी शादी से नदारद दिखे। बेटी की शादी में केवल शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शामिल हुए थे। खबरें आईं कि सोनाक्षी के इंटरफेथ शादी के फैसले से परिवार वाले खुश नहीं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा भी मजबूरी में शादी का हिस्सा बने हैं। साथ ही, एक्टर को सोनाक्षी के फैसले के लिए काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी बेटी और दामाद को लेकर बात की है। उन्होंने दोनों के रिश्ते पर पूछे गए सवालों को जवाब भी दिया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने आजतक को इंटरव्यू दिया है। यहां पर उनसे पूछा गया कि सोनाक्षी और जहीर के रिश्ता कैसा है? जवाब में एक्टर ने कहा- 'दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है। जहीर और सोनाक्षी एक-दूसरे को बहुत मानते हैं। ऐसे लगते हैं जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। बहुत बढ़िया है। फिर उन्होंने सोनाक्षी के एक पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा- 'अगर सोनाक्षी ने ऐसा लिखा है कि ये शख्स है, जो मेरी लाइफ में मैटर करता है। तो मैं कहूंगा कि सोनाक्षी ऐसा भी कहती है कि मेरी लाइफ में केवल दो हीरो हैं।' बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून 2024 को मुंबई में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में सलमान खान के घर पर हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों करीब आए। अलग धर्म से होने की वजह से उन्होंने शादी का रजिस्ट्रेशन स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत कराया था। शादी सोनाक्षी के बांद्रा स्थित घर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    धर्मेंद्र की शोकसभा में हेमा मालिनी के निकले आंसू:मथुरा में साधु-संतों ने दी श्रद्धांजलि; इस्कॉन के छात्रों से गीता पाठ किया
    Next Article
    पाकिस्तान में रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना पर FIR की मांग:फिल्म धुरंधर में भुट्टो की पार्टी को आतंकवाद समर्थक दिखाने का आरोप

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment