Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सोना महंगा हुआ तो बदला ट्रेंड, 18 कैरेट और चांदी की ज्वेलरी बन रही लोगों की पहली पसंद; जानिए इसकी वजह

4 months ago

18 Carat Gold Jewellery Demand: देश में सोने-चांदी के दाम भले ऊपर-नीचे हो रहे हों, लेकिन ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब ज्वेलरी को सिर्फ सुरक्षित निवेश नहीं, बल्कि पर्सनल स्टाइल और पहचान का हिस्सा माना जा रहा है.

कीमतें बढ़ने के कारण लोग चांदी और 18 कैरेट जैसे कम कीमत वाले सोने की ओर रुख कर रहे हैं. डिजाइन में आधुनिक होने और बजट फ्रेंडली होना इन्हें लोगों की पसंद बना रहा है. आइए जानते हैं, इस बारे में....

महंगे सोने ने बदली ग्राहकों की पसंद

सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों ने खरीदारों को नई सोच अपनाने पर मजबूर कर दिया है. बाजार जानकारों के अनुसार अब भारी-भरकम 22 कैरेट गहनों की जगह 18 कैरेट ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है. इसकी बड़ी वजह दोनों के दाम में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक का फर्क है.

जिससे बजट पर दबाव कम पड़ता है. साथ ही 18 कैरेट में हल्के और मॉडर्न डिजाइन मिलने लगे हैं. जिन्हें रोज ऑफिस या किसी फंक्शन में पहनना ज्यादा आसान और सुरक्षित माना जा रहा है. इसी कारण लोग अब 18 कैरेट गहनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. 

सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी बन रही लोगों की पसंद

एक समय ऐसा था जब, गहनों की बात होते ही सोना की बात दिमाग में आती थी. हालांकि, अब समय बदल रहा है. अब चांदी सिर्फ सस्ता ऑप्शन नहीं है, बल्कि नए डिजाइन और स्टर्लिंग सिल्वर लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं.

साथ ही, अब लोग डायमंड ज्वेलरी भी खरीद रहे हैं. हालांकि, डायमंड की तरफ झुकाव अभी शुरुआती चरण में है. लेकिन चांदी अपनी जगह लोगों के घरों में बना रही है. जिससे सोने की मांग में बदलाव दिख सकता है.

निवेशकी की पसंद बनी चांदी 

चांदी की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है. चांदी ने पिछले एक साल में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर दिया है. यहीं कारण है कि, चांदी अब निवेशकों के बीच काफी प्रसिद्ध हो रही हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:  बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चमके ये 5 शेयर, बनाया नया 52 वीक हाई; जानिए पूरी डिटेल

Click here to Read More
Previous Article
गिरते बाजार में कमाई का मौका! घरेलू समेत ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कहा खरीद लें, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
Next Article
8th Pay Commission: 50 परसेंट DA को बेसिक सैलरी में मिला दें, सरकारी कर्मचारियों की नई डिमांड आई सामने

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment