Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सनी-बॉबी संग खराब रिश्ते पर हेमा मालिनी का रिएक्शन:बोलीं- हम एक-दूसरे के करीब हैं, लोगों को गॉसिप करना पसंद इसलिए मैं जवाब नहीं देती

6 months ago

हेमा मालिनी ने अपने एक नए इंटरव्यू में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी देओल-बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने धर्मेंद्र के पहले परिवार- पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को भी खारिज किया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में हेमा ने कहा- 'यह हमेशा से बहुत अच्छा और सौहार्दपूर्ण रहा है। आज भी यह बहुत अच्छा है। मुझे नहीं पता कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। बस इसलिए कि लोगों को गॉसिप करना पसंद है। मुझे उसका जवाब क्यों देना चाहिए? क्या मुझे स्पष्टीकरण देना जरूरी है? मुझे क्यों देना चाहिए? यह मेरी जिंदगी है। मेरी निजी जिंदगी, हमारी निजी जिंदगी। हम बेहद खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। बस इतना ही। मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है। मुझे नहीं पता लोग कैसी-कैसी कहानियां गढ़ रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि लोग दूसरों के दुख का इस्तेमाल करके कुछ आर्टिकल लिख देते हैं। इसलिए मैं (ऐसी अटकलों का) जवाब नहीं देती।' जब उनसे पूछा गया कि खबर है कि धर्मेंद्र के लिए कोई म्यूजियम बनाया जाएगा तो जवाब में हेमा ने कहा- 'सनी की यही प्लानिंग है और वो उसे करेंगे ही। हमे जो कहा जाएगा वो हम अपनी तरफ से करेंगे। वैसे भी सनी कुछ भी डिसीजन लेने से पहले मुझे जरूर बताते हैं।' इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखी है? जवाब में हेमा ने बताया- 'जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब मैं मथुरा आई थी। मुझे यहां अपना काम करना है। साथ ही, मैं इसे अभी नहीं देख सकती। यह मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला होगा। मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं। शायद मैं इसे बाद में देखूंगी जब मेरे जख्म भरने लगेंगे।' बता दें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद जिस तरह से आनन-फानन में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया, उससे लोगों के मन में कई सवाल खड़े हुए। फिर जब देओल परिवार और हेमा मालिनी ने एक्टर के लिए अलग-अलग प्रेयर मीट रखी, तब इन बातों को और हवा मिली कि दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
Click here to Read More
Previous Article
बॉर्डर 2 का 'जाते हुए लम्हों' गाना लॉन्च:नौसेना अधिकारियों की मौजूदगी में मुंबई में कार्यक्रम, बेटे अहान के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी
Next Article
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने शाहरुख खान से काम मांगा:ऑस्कर विनर एक्टर ने कहा- मैं चाहता हूं कि SRK मुझे किसी फिल्म में लें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment