Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सोमवार को सुलक्षणा पंडित को अंतिम विदाई दी जाएगी:प्रेयर मीट का होगा आयोजन, पंडित परिवार ने कहा– दीदी की मुस्कान और यादें सदैव अमर रहेंगी

6 months ago

हिन्दी सिनेमा की दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1954 से बॉलीवुड संगीत जगत में अपनी सुरीली आवाज से हर दिल को छूने वाली सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन से पूरे फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सुलक्षणा की आत्मा की शांति हेतु एक प्रेयर मीट का आयोजन सोमवार, 10 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक जुहू मुंबई के इस्कॉन मंदिर में किया जाएगा। पंडित परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि श्रद्धांजलि सभा में परिवार, मित्र, संगीतकार, अभिनेता तथा फिल्म जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे। सुलक्षणा जी ने अपने जीवन में संगीत, अभिनय और संस्कृति की सेवा करते हुए अनगिनत दिलों को छुआ। 1970 और 80 के दशक में उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में न केवल गीत गाए बल्कि अपने अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीता। पंडित परिवार की संगीत परंपरा में सुलक्षणा जी का नाम सादगी और संवेदना दोनों का प्रतीक माना जाता है। बहन विजया, भाई जतिन-ललित और पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में प्रशंसकों से आग्रह कर रहा है कि वे उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना में सम्मिलित हों। परिवार की ओर से भावपूर्ण संदेश में कहा गया- सुलक्षणा दीदी ने जिस प्रेम और स्नेह से सभी के दिलों में जगह बनाई, वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। उनके गीत, उनकी मुस्कान और उनकी यादें सदा प्रेरणा देती रहेंगी। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस प्रतिभाशाली कलाकार को नमन कर रही है। सुलक्षणा जी के योगदान को संगीतप्रेमी आने वाले वर्षों तक याद रखेंगे।
Click here to Read More
Previous Article
जीवन साथी के लिए गोली खाने को तैयार हैं रश्मिका:बोलीं - विजय देवरकोंडा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं
Next Article
प्रोड्यूसर पर भड़क कर शाहरुख ने कहा- सैफ कौन?:गुस्से में शूटिंग छोड़कर चले गए, अजीज मिर्जा और जूही चावला ने बिगड़ते हालात संभाले

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment