Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

स्मृति ईरानी के सामने सलमान को पड़ी थी डांट:सलीम खान ने सलमान और एक्ट्रेस के पति जुबिन ईरानी को कहा था- दोनों निकम्मे हैं

9 months ago

एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने हाल ही में बताया कि जब वह पहली बार सलमान खान से मिलने गई थीं, तो सलीम खान ने सलमान और उनके पति जुबिन को डांट लगाई थी। स्मृति ने मैशेबल इंडिया दिए को इंटरव्यू में कहा, "सलमान और मेरे पति (जुबिन ईरानी) सेंट जेवियर्स में क्लासमेट थे। जब जुबिन मुझे पहली बार सलमान से मिलाने ले गए, तो सलीम खान भी वहां थे। उन्होंने कहा, 'क्या तुम जानती हो जुबिन मेरे बेटे के साथ क्या करता था? वे मेरी कार चोरी करके भाग जाते थे। दोनों निकम्मे हैं।' मैं चुपचाप खड़ी रही। सलमान और मेरे पति आंखें झुकाए हुए थे।" स्मृति ने यह भी बताया कि उन्होंने शाहरुख खान से कैसे मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख से जुबिन के जरिए मिली। मैंने कई बार कहा कि वह शाहरुख से इंटरव्यू के लिए पूछें। शाहरुख ने सबसे पहले कहा, 'सुनो, शादी मत करना। मैं कह रहा हूं… शादी मत करना।'" वहीं, उन्होंने अपने पहले फिल्म अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "यह फिल्म अजीज मिर्जा की थी। कैमरे के सामने यह पहला अनुभव था। मैंने वही काली ड्रेस पहनी थी जो मनीषा कोइराला ने फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' के गाने में पहनी थी। उन्होंने कहा कि यह ड्रेस पहनकर वहीं खड़ी हो जाओ।" स्मृति ईरानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने लंबे समय बाद टीवी स्क्रीन पर वापसी की है। वह टीवी शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" में एक बार फिर तुलसी का किरदार निभा रही हैं।
Click here to Read More
Previous Article
जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह का निधन:90 साल की उम्र में लीं आखिरी सांसें, पगड़ी हटाने पर डेढ़ साल तक नहीं की थी बेटे से बात
Next Article
सिकंदर डायरेक्टर ने सलमान पर लगाए लेट आने के आरोप:एक्टर बोले- उनकी अगली फिल्म में हीरो 6 बजे आता था, वो सिकंदर से बड़ी फ्लॉप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment