SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से की शादी:सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

    1 day ago

    अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से शादी कर ली है। दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। शादी कैलिफोर्निया में शनिवार को हुई। सेलेना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादी कंफर्म की। इस पोस्ट में कई तस्वीरें और छोटे वीडियो क्लिप थे। कैप्शन में लिखा था: "9.27.25." शादी की एक तस्वीर में दोनों हाथ पकड़ते दिखे, तो दूसरे में गले लगते हुए। एक फोटो में सेलेना के हाथों में गुलदस्ता दिखा, वहीं एक क्लोज शॉट में दोनों की रिंग्स नजर आईं। एक तस्वीर में सेलेना जमीन पर बैठी थीं और ब्लैंको ने सिर उनकी गोद में रखा हुआ था। एक क्लिप में वो उनके बो-टाई को ठीक करती नजर आईं, उसके बाद उन्हें किस करती दिखीं। बता दें कि इस मौके पर दोनों ने राल्फ लॉरेन के आउटफिट पहने थे। सेलेना ने हल्टर-नेक सैटिन गाउन पहना जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और ओपन बैक डिजाइन था। उन्होंने 'लिली ऑफ द वैली' का गुलदस्ता हाथ में रखा और टिफनी एंड कंपनी की प्लेटिनम-डायमंड ईयरिंग्स पहनीं। ब्लैंको ने ब्लैक टक्सीडो और बो-टाई पहनी। शादी के रिसेप्शन में डिनर, डांस और लाइव म्यूजिक का इंतजाम था वहीं, शादी से पहले शुक्रवार शाम को सांता बारबरा काउंटी के होप रैंच कम्युनिटी में रिहर्सल डिनर रखा गया था। इसके बाद सी-क्रेस्ट नर्सरी में मुख्य सेरेमनी हुई, जिसमें करीब 170 मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन के लिए सफेद टेंट लगाए गए थे। यहां डिनर, डांस और लाइव म्यूजिक का इंतजाम था। सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई थी। गेस्ट लिस्ट में टेलर स्विफ्ट, पॉल रुड, पेरिस हिल्टन, एड शीरन, एशले पार्क, डेविड हेनरी, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन शामिल थे। शादी से पहले अगस्त में सेलेना ने मेक्सिको के काबो सान लुकास में फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी की थी। वहीं, ब्लैंको ने लास वेगास में बैचलर पार्टी की, जिसमें स्पा, कैवियार डिनर और नाइटक्लब विजिट शामिल था। दोनों का रिश्ता जून 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले 2019 में उन्होंने साथ मिलकर ट्रैक 'आई कांट गेट इनफ' पर काम किया था। दिसंबर 2023 में गोमेज ने इंस्टाग्राम कमेंट में रिश्ते को कंफर्म किया था । सेलेना ने लिखा था, "वो मेरे दिल की सबसे खास चीज हैं।" उन्होंने यह भी कहा था कि वो उनके साथ सबसे ज्यादा खुश हैं। बाद में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दोनों की तस्वीर भी शेयर की थी। सेलेना गोमेज गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु- 40 जानें लेने वाली भगदड़ की 15 PHOTOS:विजय की रैली में गर्मी-उमस से बेहोश लोग भीड़ में दबे; अस्पताल में मातम पसरा
    Next Article
    फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन लिस्ट:आलिया भट्ट-करीना को टक्कर दे रही हैं न्यूकमर एक्ट्रेसेस, फिल्म लापता लेडीज को 13 नॉमिनेशन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment