Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान खान के भांजे ने की गर्लफ्रेंड से सगाई:अयान अग्निहोत्री ने तस्वीरें शेयर कर की अनाउंसमेंट, अरबाज खान, मलाइका समेत कई सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

5 months ago

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने शनिवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। अयान ने तस्वीरें शेयर कर इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। अयान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं। इसके साथ उन्होंने अंगूठी का इमोजी शेयर किया है। देखिए अयान अग्निहोत्री और टीना रिझवानी की सगाई की तस्वीरें- कई सेलेब्स ने दी अयान को शुभकामनाएं सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स अयान और टीना को बधाई दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ओह माय गॉड मुझे यकीन नहीं हो रहा। अरबाज खान ने भी भांजे की पोस्ट पर लिखा, मुबारक हो।मलाइका अरोड़ा ने भी पूर्व पति अरबाज खान के भांजे की पोस्ट में लिखा है, यानी टीना। वहीं अरबाज खान की पत्नी शूरा ने भी अयान की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ये, मुबारक हो। इनके अलावा अयान की बहन अलिजेह अग्निहोत्री, सुनील ग्रोवर, एक्टर पुलकित सम्राट ने भी अयान की पोस्ट पर मुबारकबाद दी है। कौन हैं अयान अग्निहोत्री? अयान, सलमान खान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के बड़े बेटे हैं। एक्ट्रेस अलिजेह अग्निहोत्री, अयान की छोटी बहन हैं, जिन्होंने हाल ही में फर्रे से बॉलीवुड डेब्यू किया है। अयान एक सिंगर हैं, जिन्होंने विशाल मिश्रा के कंपोजिशन में बने गाने यू आर माइन को आवाज दी है। इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया था। अयान गाने में रैप करते भी दिखे थे। इसके अलावा उनके गाना यूनिवर्सल लॉ भी काफी पसंद किया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
कल्ट फिल्म नायक का सीक्वल बना सकते हैं अनिल कपूर:रिलीज के 25 साल बाद प्रोड्यूसर से खरीदे फिल्म के राइट्स, जल्द शुरू कर सकते हैं काम
Next Article
साउथ सुपरस्टार शिवा राजकुमार ने बताया क्यों हिट हुई धुरंधर:‘KGF, कांतारा को टक्कर देने आई फिल्म 45’, दो यूनिवर्स और भावनाओं की खास कहानी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment