Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान के साथ फिल्म करने पर प्रोड्यूसर की सफाई:दिल राजू ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- ये अफवाह, अक्षय के साथ प्रोजेक्ट कर रहा हूं, बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया

7 months ago

कुछ समय से अफवाहें हैं कि साउथ के पॉपुलर प्रोड्यूसर दिल राजू, सलमान खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। हालांकि अब दिल राजू ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर साफ किया है कि वो सलमान खान नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रहे हैं, जिसे अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। समय आने पर मेकर्स की तरफ से अनाउंसमेंट की जाएगी, जब तक के लिए प्रोड्यूसर की टीम ने अफवाहों से बचने के अनुरोध किया है। दिल राजू की टीम की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा गया है, हाल ही में प्रोड्यूसर दिल राजू और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस की आने वाली फिल्मों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। हम साफ करना चाहते हैं कि ये सारी खबरें गलत हैं और बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। कुछ पुरानी बातों को भी नए प्रोजेक्ट्स से जोड़ दिया गया है, जो सही नहीं है। स्टेटमेंट में आगे लिखा गया है, 'हम इस समय अक्षय कुमार के साथ एक नई फिल्म बना रहे हैं, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है। सही समय आने पर हम खुद इसकी आधिकारिक जानकारी देंगे। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि बिना हमारी पुष्टि के किसी भी तरह की कयासबाजी न करें और गलत जानकारी न फैलाएं।' कैसे शुरू हुईं अफवाहें? दरअसल, सलमान खान ने कुछ समय पहले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी। इसके बाद खबरें सामने आईं कि दिल राजू ने उन्हें एक बड़ी फिल्म ऑफर की है। ये फिल्म सलमान से पहले आमिर को दी गई थी। हाल ही में फिल्मफेयर की रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान ने दिल राजू की फिल्म साइन करने पर हामी भर दी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस खुश नहीं थे, क्योंकि साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगदास के साथ आई उनकी फिल्म सिकंदर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। फिलहाल मेकर्स की तरफ से अक्षय कुमार के साथ बनाई जा रही फिल्म से जुड़ी कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करने वाले हैं, जो इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर फिल्में वेलकम, सिंह इज किंग, थैंक यू डायरेक्ट कर चुके हैं। दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के अलावा अनीस बज्मी साल 2005 की हिट फिल्म नो एंट्री की सीक्वल फिल्म नो एंट्री में एंट्री भी डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही वेलकम टू द जंगल, भूत बंगला और हैवान में नजर आएंगे।
Click here to Read More
Previous Article
स्मृति से शादी टली तो प्रेमानंद महाराज से मिले पलाश:आश्रम से म्यूजिक कंपोजर की तस्वीरें वायरल, यूजर्स ने बताया नया नाटक
Next Article
गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई लौटे आमिर खान:हाथ थामे हुए कंफी लुक में एयरपोर्ट से निकले; कृति सेनन, मीरा राजपूत, मौनी रॉय भी हुईं स्पॉट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment