Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान के नाम का गलत इस्तेमाल करने पर कोर्ट सख्त:तीन दिन में कार्रवाई के आदेश; पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे एक्टर

8 months ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन इंटरमीडियरी कंपनियों को निर्देश दिया कि वे सलमान खान की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोग उनके नाम, फोटो और पहचान का इस्तेमाल करके गलत तरीके से मर्चेंडाइज बेच रहे हैं। जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि कोर्ट इस मामले पर विस्तार से आदेश जारी करेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सलमान खान के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया है, उनके खिलाफ आदेश जारी किए जाएंगे। कोर्ट ने कहा कि सलमान खान की पिटीशन को इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स 2021 के तहत फाइल की गई कंप्लेंट माना जाना चाहिए और तीन दिन के अंदर एक्शन लिया जाना चाहिए। जस्टिस अरोड़ा ने यह भी कहा, “तीन दिन में कार्रवाई की जानी चाहिए। जो लोग ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें किसी भी निर्णय से पहले IP अधिकारों पर विचार करना होगा। मैं कमर्शियल मर्चेंडाइज पर रोक लगाने का आदेश दूंगी।” एक्टर के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है: सलमान के वकील वहीं, कोर्ट में सलमान की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने बताया कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट को ऐसे उदाहरण भी दिए जहां फेक न्यूज और मिसलीडिंग कंटेंट शेयर किया गया। संदीप सेठी ने कहा कि एप्पल ने एक ऐसा ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया है जो सलमान खान के अधिकारों का उल्लंघन करता है। इसके अलावा, कुछ एआई चैटबॉट्स और ई-मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म भी एक्टर के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कई अनजान व्यक्तियों (John Doe) और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ रोक लगाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट या ई-कॉमर्स कंपनी उनकी अनुमति के बिना उनका नाम, फोटो, आवाज या पहचान का कोई भी हिस्सा इस्तेमाल न करे। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह का गलत इस्तेमाल न केवल उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनता भी गुमराह होती है और तीसरे पक्ष को अनुचित लाभ मिलता है। सलमान खान से पहले कई बड़े सेलिब्रिटी भी ऐसे मामलों में कोर्ट जा चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, नागार्जुन, जूनियर एनटीआर, करण जौहर, कुमार सानू और श्रीश्री रविशंकर शामिल हैं।
Click here to Read More
Previous Article
चिन्मयी श्रीपदा को अनजान शख्स ने भेजी उनकी न्यूड फोटो:सिंगर के बच्चों को जान से मारने की मिली धमकी, वीडियो पोस्ट कर बताई पूरी बात
Next Article
आलिया भट्ट से पूछा गया- क्या आप कभी पाकिस्तान आएंगी?:एक्ट्रेस बोलीं- मैं वहीं जाऊंगी, जहां मेरा काम मुझे ले जाए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //