Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए आमिर खान:पनवेल फार्म हाउस पहुंचे, गर्लफ्रेंड गौरी भी साथ दिखाई दी

5 months ago

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शनिवार को 60 साल के हो गए। इस खास मौके पर पनवेल स्थित उनके फार्म हाउस में जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के साथ कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। रविवार को भी आमिर खान उनके फार्म हाउस में स्पॉट हुए। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ आते दिखे। दोनों कार से पहुंचे थे। आमिर पीछे की सीट पर गौरी के साथ बैठे नजर आए। सलमान की बर्थडे पार्टी में रामचरण, शिल्पा शेट्टी, बॉबी देओल, संजय दत्त, धोनी, मीका सिंह समेत कई सेलेब्स पहुंचे। केक कटिंग 26 दिसंबर की देर रात हुई थी। बर्थडे बैश से सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह तेज रफ्तार में इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते नजर आए। उन्हें रिकॉर्ड करने के लिए पैपराजी इस दौरान उनके पीछे दौड़ पड़े। सुरक्षा की गाड़ियां भी उनके आगे-पीछे चलती दिखीं। पार्टी में सलमान खान, बॉबी देओल, साउथ स्टार राम चरण और पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आए। चारों की बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इसे खास और लीजेंडरी फ्रेम बता रहे हैं, जिसमें सभी बड़े नाम एक साथ दिखे। सलमान के बर्थडे की तस्वीरें सलमान की तस्वीरों से बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है। पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया।
Click here to Read More
Previous Article
चेन्नई एयरपोर्ट पर फिसलकर गिरे एक्टर विजय थलापति, VIDEO:मलेशिया से लौटने पर फैंस ने घेर लिया था, सुरक्षाकर्मियों ने उठाकर कार में बिठाया
Next Article
शूटिंग के दौरान हादसे में घायल हुए साजिद खान:पैर में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी, फराह खान ने दिया हेल्थ अपडेट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment