Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'सलमान बैड बॉय और शाहरुख जेंटलमैन हैं':एक्टर अरशद वारसी ने दोनों सुपरस्टार्स के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया

5 months ago

एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किए हैं। अरशद वारसी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म कुछ मीठा हो जाए (2005) में काम किया था। अब वह शाहरुख के साथ फिल्म किंग (2026) में भी नजर आएंगे। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि शाहरुख अपने काम को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। उनके अंदर थिएटर वाला पुराना अंदाज है। उन्हें अपने सारे डायलॉग याद रहते हैं। वह बहुत विनम्र और सपोर्टिंग एक्टर हैं। अरशद ने कहा कि उन्होंने कभी शाहरुख को ऊंची आवाज में बात करते नहीं देखा। अरशद ने यह भी कहा कि शाहरुख के बच्चे सुहाना और आर्यन भी बहुत अच्छे संस्कारों वाले हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें फिल्म किंग ऑफर हुई, तो उन्होंने एक सेकंड में हां कह दी। अरशद के मुताबिक शाहरुख खुद कह चुके हैं कि वह आखिरी सुपरस्टार हैं और वह इस बात से सहमत हैं। सलमान खान को लेकर अरशद ने कहा कि उनकी छवि एक बैड बॉय की है। उन्होंने बताया कि सलमान एक हैंडसम और बैड बॉय टाइप इंसान लगते हैं। वहीं शाहरुख एक जेंटलमैन हैं और ज्यादा सुलझे हुए हैं। अरशद ने कहा कि दोनों में कोई बुराई नहीं है। सलमान प्राइवेट लाइफ में बिल्कुल अलग इंसान हैं। घर पर वह खूब मजाक करते हैं और मस्ती करते हैं। अरशद ने कहा कि सलमान का पूरा परिवार बहुत मजाकिया है और जिंदगी को मजे से जीने वाला है।
Click here to Read More
Previous Article
शूटिंग के दौरान हादसे में घायल हुए साजिद खान:पैर में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी, फराह खान ने दिया हेल्थ अपडेट
Next Article
न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे रणवीर सिंह–दीपिका पादुकोण:धुरंधर की सफलता के बाद ब्रेक पर एक्टर; फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment