Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

संजय खान के घर पहुंचीं फराह खान:सुजैन और जायद खान की मां के निधन के बाद परिवार से की मुलाकात

6 months ago

एक्टर संजय खान की पत्नी और सुजैन-जायद खान की मां जरीन खान का 7 नवंबर को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को फिल्ममेकर फराह खान संजय खान के घर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात की। सुजैन के एक्स-हसबैंड ऋतिक रोशन भी रविवार को संजय खान के घर में नजर आए। वहीं, इससे पहले शनिवार को करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और उनकी आंटी नीतू कपूर भी जरीन को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। बता दें कि जरीन शादी से पहले हिंदू थीं। यही वजह रही कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पति संजय खान, बेटे जायद और बेटी सुजैन समेत पूरा परिवार मौजूद था। अपनी पूर्व सास के अंतिम संस्कार में ऋतिक रोशन भी पहुंचे थे। इसके अलावा जरीन को श्रद्धांजलि देने जया बच्चन, बॉबी देओल, अली गोनी, पूनम ढिल्लों और सोनल चौहान भी पहुंचीं। जरीन खान के अंतिम संस्कार की तस्वीरें- जरीन की शादी 1966 में संजय से हुई थी बता दें कि जरीन और संजय की शादी साल 1966 में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी। वहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। उनके पति संजय खान से चार बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोरा, फराह अली खान और जायद खान हैं। जरीन की बड़ी बेटी फराह अली की शादी डीजे अकील से हुई है। दूसरी बेटी सिमोन अरोरा की शादी बिजनेसमैन अजय अरोरा से हुई है। उनकी छोटी बेटी सुजैन की शादी एक्टर ऋतिक रोशन से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। वहीं बेटे जायद की शादी मलायका पारेख से हुई है। करीब 11 महीने पहले जरीन अपनी बेटी फराह के व्लॉग में नजर आई थीं, जहां उन्होंने फराह को ईरानी मटन कोफ्ता खिलाया था और अपने घर का टूर भी कराया था। जरीन ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली शामिल हैं। गौरतलब है कि जरीन के पति संजय खान हिंदी फिल्मों और टीवी के जाने-माने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने साल 1964 में फिल्म दोस्ती से डेब्यू किया था, जिसे उस साल का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद वे हकीकत, दस लाख, एक फूल दो माली, इंतकाम और धुंध जैसी फिल्मों में नजर आए। उन्होंने अपने भाई फिरोज खान के साथ उपासना, मेला और नागिन जैसी फिल्मों में भी काम किया। बाद में संजय खान ने चांदी सोना और अब्दुल्ला जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया। साथ ही वे मशहूर टीवी सीरीज द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान के डायरेक्टर भी रहे।
Click here to Read More
Previous Article
मुनमुन दत्ता से सगाई की अफवाहों पर बोले भव्य गांधी:'सगाई को लेकर फोन आने पर मां बहुत गुस्सा हो गई थीं'
Next Article
साइबर बुलिंग का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन:एक्ट्रेस ने साइबर क्राइम पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, 20 साल की युवती पर लगा आरोप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment