Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति बेचने पर रोक:करिश्मा कपूर के बच्चों का वसीयत में जालसाजी का आरोप; दिल्ली HC ने संपत्ति को फ्रीज किया

2 months ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति बेचने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने संजय की संपत्तियों को सुरक्षित रखने का आदेश देते हुए उनकी तीसरी पत्नी, प्रिया सचदेवा कपूर को इन्हें बेचने रोका है। यह आदेश बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों, कियान और समायरा की याचिका पर दिया गया है। बच्चों ने लगाया वसीयत में जालसाजी का आरोप करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा ने कोर्ट में दावा किया है कि प्रिया सचदेवा ने उनके पिता की एक फर्जी वसीयत तैयार की है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया ने कोर्ट में संपत्तियों की जो लिस्ट पेश की है, वह अधूरी है। उनके मुताबिक, इस लिस्ट में संजय की कई महंगी रोलेक्स घड़ियां, पोलो खेलने वाले कीमती घोड़े और करोड़ों की पेंटिंग्स का जिक्र नहीं किया गया है। बच्चों का कहना है कि संजय कपूर की कई अचल संपत्तियां भी इस सूची से बाहर रखी गई हैं। कोर्ट ने बैंक खातों पर भी लगाई रोक सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि संजय कपूर की संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना जरूरी है ताकि उसे नष्ट न किया जा सके। कोर्ट ने प्रिया सचदेवा को किसी भी संपत्ति को बेचने से रोक दिया है और संजय के बैंक खातों के संचालन पर भी फिलहाल पाबंदी लगा दी है। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब यह साबित करने की जिम्मेदारी प्रिया की है कि वसीयत असली है। अगर अभी कार्रवाई नहीं की गई और बाद में वसीयत फर्जी निकली, तो यह बच्चों के साथ बड़ा अन्याय होगा। पूरे कपूर परिवार में चल रही है कानूनी जंग यह विवाद केवल बच्चों और प्रिया सचदेवा तक सीमित नहीं है। संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी बहन मंदिरा कपूर के साथ भी प्रिया का विवाद चल रहा है। पिछले साल नवंबर में सुनवाई के दौरान बच्चों के पक्ष को लेकर तीखी बयानबाजी भी हुई थी, जिसमें उन्हें "अमीर ओलिवर ट्विस्ट" तक कह दिया गया था। कोर्ट ने साफ किया है कि फिलहाल संपत्तियों को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी मौत यह पूरा विवाद 2025 जून में संजय कपूर की मौत के बाद और गहरा गया। 53 साल के संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। रानी कपूर का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने पूरी ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया। रानी कपूर अब अपनी संपत्ति और घर को सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुरक्षा मांग रही हैं।
Click here to Read More
Previous Article
ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड:फराह खान, सोनू सूद और अनुपम खेर बोले- हम आपके साथ
Next Article
दावा- डॉन 3 में गाली-गलौज और हिंसा चाहते थे रणवीर:फरहान अख्तर ने कहा- डॉन गाली नहीं देता; विवाद होने पर रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment