Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा:7 दिन पहले लंदन में हुआ निधन, करिश्मा कपूर, बच्चे और सैफ-करीना मुंबई से रवाना हुए

    1 day ago

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। अब 7 दिन बाद आज, यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। इस बात की जानकारी परिवार ने प्रेस नोट जारी कर दी है। संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में होगा। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर, बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी मुंबई से निकल चुके हैं। प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी है। जिसमें लिखा गया है, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं। प्रेयर मीट के आखिर में संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया के साथ-साथ चारों बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का भी नाम है। बताते चलें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आ चुकी हैं। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें बेटी सफीरा है, जिसे संजय कपूर साथ ही रखते थे। इसके अलावा संजय-प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, हालांकि इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED के ऑफिस में डीनो मोरिया ने दर्ज करवाया बयान:कुछ दिन पहले घर में हुई थी रेड, 65 करोड़ के मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है नाम
    Next Article
    लेटेंट विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा को मकानमालिक ने भगाया:नोटिस चिपकाने, समन करने आती थी पुलिस, बिल्डिंग के लोग बोले- इसलिए अकेली लड़की को घर नहीं देते

    Related बॉलीवुड Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment