Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस

1 month ago

स्टार प्लस का नया शो 'सैराब' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसकी वजह शो के लीड एक्टर रोहित चंदेल हैं. रोहित पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा है. इसी मामले में उन्हें 10 जुलाई से न्यायिक हिरासत में रखा गया है. इसका असर शो की शूटिंग पर भी पड़ा है. हालांकि, मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाने के लिए ईशान के किरदार को कुछ समय तक किडनैपिंग ट्रैक के जरिए संभाला.

'सैराब' में बड़ा बदलाव
अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने रोहित चंदेल की जगह नए चेहरे को लाने का फैसला किया है. सास बहू साजिश की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीवी के पॉपुलर एक्टर आशय मिश्रा शो में नए ईशान के किरदार में नजर आ सकते हैं. वो जल्द ही रोहित चंदेल को रिप्लेस कर सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बदलाव को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

आशय मिश्रा निभाएंगे ईशान का किरदार?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके रिप्लेसमेंट को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं. शुरुआत में माना जा रहा था कि अगर उन्हें जमानत मिल जाती है तो वो शो में वापसी कर सकते हैं. हालांकि, जमानत नहीं मिलने के बाद मेकर्स ने नए चेहरे के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आशय मिश्रा सीरियल 'सैराब' में नए ईशान के किरदार में नजर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में इस बदलाव से पर्दा उठ जाएगा. रोहित चंदेल के रिप्लेस होने की खबर से उनके फैंस काफी निराश हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में दिखेगा स्पाइडर-मैन का दिखेगा अलग अवतार, टॉम हॉलैंड के बयान से फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

कौन हैं आशय मिश्रा?
आशय मिश्रा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं. वो कई टीवी सीरियल्स में लीड रोल निभा चुके हैं. उन्हें आखिरी बार कलर्स टीवी के शो 'दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी' में डॉ. अनुराग सिंह राठौड़ के किरदार में देखा गया था. 

इसके अलावा वो 'स्टोरी 9 मंथ्स की', 'शुभ लाभ-आपके घर में' और 'अग्निसाक्षी... एक समझौता' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. आशय ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2017 में 'तेनाली रामा' से की थी. 

ये भी पढ़ेंः सलमान खान के लिए घंटों इंतजार करती थीं काजल अग्रवाल? एक्ट्रेस बोलीं—'बॉलीवुड को साउथ से सीखनी चाहिए पंक्चुएलिटी'

Click here to Read More
Previous Article
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Next Article
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //