Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

साई बाबा एक्टर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी मदद:रणबीर की बहन रिद्धिमा ने दिया इलाज का खर्च, ट्रोलिंग पर कहा- हर चीज दिखावे की नहीं होती

7 months ago

फिल्म शिरडी के साई बाबा में लीड रोल निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक बनी हुई है। वो कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज में 10 लाख रुपए लग चुके हैं, हालांकि अब परिवार के लिए उनके इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उन्होंने आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टर सुधीर दलवी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है, लेकिन खबर सामने आने के बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था। अब रिद्धिमा ने एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को फटकार लगाई है। एक्टर सुधीर दलवी ने मनोज कुमार स्टारर फिल्म शिरडी के साईबाबा (1977) में साईबाबा का किरदार निभाया था। मूवी टॉकीज की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को 8 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 86 साल के एक्टर जानलेवा सेप्सिस इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा है। परिवार ने अब तक 10 लाख रुपए देकर उनका इलाज करवाया है, हालांकि उनके पूरे इलाज में अब भी 15 लाख रुपए लगने वाले हैं। ऐसे में परिवार ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। पैपराजी विरल भयानी ने ये खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कमेंट कर बताया कि उन्होंने सुधीर दलवी के परिवार को आर्थिक मदद दी है। उन्होंने लिखा था, 'हो गया है, उनके जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं।' रिद्धिमा का कमेंट सामने आने के बाद कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए लिखा- 'हर चीज जिंदगी में दिखावे के लिए नहीं होती। किसी जरूरतमंद की मदद करना, चाहे जितनी भी कैपेसिटी हो, सबसे बड़ा आशीर्वाद है।' बता दें कि सुधीर दलवी ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। वो रामानंद सागर के शो रामायण में गुरू वशिष्ट और श्याम बेनेगल के शो भारत एक खोज में शाहजहां के रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा सुधीर दलवी को आशा, कर्मयोगी, क्रांति, अर्पण, पुकार, काले धंधे, हुकूमत, दादागिरी, अग्नि, तूफान, तिरंगा, खलनायक जैसी फिल्मों में भी अहम किरदारों में देखा गया है। आखिरी बार उन्होंने साल 2003 की फिल्म एक्सक्यूज मी में देखा गया था।
Click here to Read More
Previous Article
रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरे सद्गुरु:बोले- किसी एक्टर को उसके पिछले किरदारों से जज करना गलत है
Next Article
नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ:सिंगर बोले- ऑस्ट्रेलिया पहुंचा, तो लोगों ने कहा- नया ड्राइवर आ गया, किसी ने कहा सफाई वाला

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment