Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सोहेल खान ने विवाद के बाद मांगी माफी:बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वीडियो बनाने वाले शख्स को गाली दी थी, अब माफीनामा जारी कर दी सफाई

5 months ago

सोहेल खान हाल ही में उस वीडियो के चलते विवादों से घिर गए, जिसमें वो बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो बना रहे एक शख्स को गाली भी दी थी। एक्टर की जमकर आलोचना की गई, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अब सोहेल खान ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। सोहेल खान ने माफीनामा जारी करते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, 'मैं सभी बाइक चलाने वालों से निवेदन करना चाहता हूं कि कृपया हमेशा हेलमेट पहनें। मैं कभी-कभी हेलमेट नहीं पहनता हूं क्योंकि मुझे घुटन (क्लॉस्ट्रोफोबिया) महसूस होती है, लेकिन यह हेलमेट न पहनने का कोई बहाना नहीं है।' आगे उन्होंने लिखा है, 'बचपन से ही राइडिंग मेरा जुनून रहा है। यह बीएमएक्स साइकिल से शुरू हुआ और अब मैं बाइक चलाता हूं। मैं ज्यादातर देर रात बाइक चलाता हूं, जब ट्रैफिक कम होता है, ताकि जोखिम कम रहे। वह भी धीमी गति से और पीछे मेरी कार चलती रहती है।' माफी मांगते हुए सोहेल खान ने लिखा है, मैं अपने सभी साथी राइडर्स को भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी घुटन की समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा और हेलमेट पहनूंगा, इसलिए कृपया मेरा साथ दें। मैं ट्रैफिक अधिकारियों से दिल से माफी मांगता हूं और उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि आगे से मैं सभी नियमों का पालन करूंगा। 'मैं उन सभी राइडर्स को सलाम करता हूं जो असहजता के बावजूद हमेशा हेलमेट पहनते हैं, क्योंकि यह हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। सावधानी बरतना, पछताने से बेहतर है। एक बार फिर, मुझे सच में बहुत अफसोस है।' क्यों हुआ विवाद? हाल ही में सोहेल खान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे थे। जब एक शख्स ने पास चलते हुए उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो सोहेल ने गाली दी और वीडियो बंद करने को कहा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर एक्टर की आलोचना करने लगे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या नियम और कानून सिर्फ आम जनता के लिए होते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला:सोसाइटी में रहनेवाले शख्स ने जान से मारने की धमकी भी दी, वीडियो में रिकॉर्ड हुई मारपीट
Next Article
सोनू सूद बोले- मुंबई में किसी को नहीं जानता था:'मैं अपना सोशल मीडिया खुद मैनेज करता हूं'; राज कपूर जयंती में शामिल हुए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment