Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक, पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर; क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा?

3 months ago

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के बाद पाकिस्तान ने 212 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में 100 रनों की पारी खेली. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक रहा. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में श्रीलंका को 147 रनों तक रोकना होगा. अगर श्रीलंका ने इससे ज्यादा रन बना लिए. फिर पाकिस्तान मैच जीत भी गया को वो सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा.  

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास 

60 गेंद में 100 रनों की पारी खेलने वाले साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है. फरहान के इस विश्व कप में 283 रन हो गए हैं. फरहान के अलावा फखर जमान ने 42 गेंद में 84 रनों की पारी खेली. दोनों ने 176 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. फरहान ने 9 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं फखर जमान ने 9 चौके और 4 छक्के जडे़. 

ऐसा हुआ तो पाक बाहर और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाएगा 

अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को 147 रनों तक रोकने में सफल नहीं रही तो फिर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी. चाहे पाकिस्तान यह मैच जीत भी ले. पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं चाहिए, बल्कि उसे कम से कम 65 रनों से मैच जीतना होगा. अभी न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है. 

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

  • साहिबजादा फरहान (PAK) - 383 रन
  • विराट कोहली (IND) - 319 रन
  • तिलकरत्ने दिलशान (SL) - 317 रन
  • बाबर आजम (PAK) - 303 रन
  • महेला जयवर्धने (SL) - 302 रन
Click here to Read More
Previous Article
India Semi Final Qualification: 'सेमीफाइनल' से कम नहीं भारत और वेस्टइंडीज का मैच, जो हारा वो बाहर; समीकरण उड़ा देगा आपके होश
Next Article
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment