Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Sagittarius January Horoscope 2026: धनु जनवरी मासिक राशिफल, बॉस रहेंगे खुश, पूरा होगा लक्ष्य

5 months ago

Dhanu January horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जनवरी (January 2026) का महीना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Dhanu Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी माह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी और खर्चीली रहने वाली है. इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी अथवा लंबी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. इस दौरान अति व्यस्तता के चलते आप अपनी निजी जीवन के साथ खुद की सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे. कार्य की अधिकता के चलते आप आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी.

धनु राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में अपने इष्टमित्रों और स्वजनों से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं पालनी चाहिए अन्यथा उसके न पूरे होने पर आपके भीतर निराशा के भाव जाग सकते हैं. व्यवसाय की दृष्टि से जनवरी माह का पूवार्ध शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतनी ही सफलता प्राप्त होगी. जनवरी के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से होगी.

जिसके जरिए आपको भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की खूब तारीफ होगी.कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन आप अपनी बुद्धि और विवेक से प्रत्येक जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने में कामयाब होंगे.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूर्वार्ध का कुछ समय मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी देखने को मिल सकती है लेकिन माह के उत्तरार्ध का समय लव पार्टनर और इष्टमित्रों आदि के साथ अत्यंत ही हंसी-खुशी बीतने वाला है.

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

Aries January Horoscope 2026: मेष जनवरी मासिक राशिफल, बढ़ेगा काम का प्रेशर, आएंगी ये चुनौतियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
Capricorn January Horoscope 2026: मकर जनवरी मासिक राशिफल, कभी खुशी- कभी गम रहेगा
Next Article
हेल्दी दिखने वाले ये फूड भी बढ़ा सकते हैं परेशानी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment