Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिंगर सुनंदा का नए गाने पर भावुक वीडियो:बोलीं-2 साल संघर्ष भरे रहे, फादर साहब भी चले गए, लेकिन हारी नहीं; पिंकी धालीवाल से हुई थी कंट्रोवर्सी

8 months ago

‘मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तूं’ फेम पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लंदन में अपना नया गाना दिलबर शूट किया है, जो जल्दी ही रिलीज होगा। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। इस दौरान वो काफी भावुक दिखीं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल उनके लिए काफी संघर्ष भरे रहे हैं। फादर साहब चले गए, कई मुश्किलें आईं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अक्सर कहा जाता है कि जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए, लेकिन मैंने ऐसी चादर बेड पर बिछाई ही नहीं, जिस हिसाब से मुझे ढलना पड़े। 3 मिनट के वीडियो में सुनंदा शर्मा ने 4 बड़ी बातें कहीं... सुनंदा शर्मा की कंट्रोवर्सी 1. पिंकी धालीवाल से हुआ विवाद: सुनंदा शर्मा का प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के साथ विवाद हो गया था। सुनंदा शर्मा ने उस पर वित्तीय शोषण का आरोप लगाया था। मामला मोहाली थाने में पहुंचा। इसके बाद पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी तक हुई। मामला सीएम भगवंत मान तक पहुंचा था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक गया। बाद में दोनों पक्षों में मामला सुलझ गया था। हालांकि इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। सिंगर और कलाकार दो हिस्सों में बंट गए थे। कुछ ने तो सामने आकर इंडस्ट्री की सच्चाई तक बयां कर दी थी। सलमान खान संग आई थीं नजर: सुनंदा के गाने युवाओं की पसंद रहे हैं। उन्होंने 'तेरे नाल नचना...', 'पोस्टर लगवा दो...', 'मम्मी नू पसंद...' जैसे गाने गाकर बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनके म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' में एक्टिंग भी की है। इसके अलावा सुनंदा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो 'बिग बॉस' पर भी मेहमान बनकर जा चुकी हैं। वहां सलमान खान ने उनके गानों की तारीफ की थी। सुनंदा के गाने 'बारिश की जाए...' को यूट्यूब पर 680 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह उनका सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना है। वहीं, 'मम्मी नू पसंद नहीं तू' को 326 मिलियन, 'चंडीगढ़ का छोकरा' को 48 मिलियन और 'दूजी बार प्यार होया' को 12 मिलियन बार देखा गया है।
Click here to Read More
Previous Article
आईफोन में मिलेंगे नए सेफ्टी अलर्ट, भूकंप और बाकी खतरों का पहले चलेगा पता, जल्द आ रही नई अपडेट
Next Article
9 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी माही विज:सहर होने को है में निभाएंगी मां का किरदार; पति जय संग हैं तलाक की खबरें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment