Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिंगर राजवीर जवंदा की जिंदगी से मौत तक का VIDEO:पत्नी ने रोका, बेटी सरप्राइज बनाती रही; बाप-बेटे की शादी में गाने का सपना अधूरा रह गया

9 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा 35 साल की कम उम्र में दुनिया से रुखसत हो गए। गुरुवार को लुधियाना के पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी गई। यहां हर चेहरे पर गम और हर आंख में आंसू थे। चहेते सिंगर की अंतिम झलक पाने के लिए फैंस पेड़ों पर तक चढ़ गए। जवंदा का 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जाते पिंजौर में बाइकिंग के वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उनकी रीढ़ की हड्‌डी और सिर में गंभीर चोट लगी। तब कोई ऐसा जानकार नहीं था जो गर्दन-सिर को संभालने के लिए रीढ़ की हड्‌डी को टेंपरेरी सपोर्ट दे पाता। हादसे की जगह से फोर्टिस लाने तक यही उनके जिंदा न बच पाने की सबसे बड़ी वजह बनी। 11 दिन तक वह मोहाली के अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझे लेकिन आखिर में बुधवार सुबह 10.55 बजे अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी बताते हैं- पत्नी अशविंदर ने रोका था, बाइक से मत जाओ, जवंदा बोले- कुछ नहीं होगा, जल्दी लौट आऊंगा। जब अस्पताल से लाश आनी थी तो बेटी को लगा ‘पापा आ रहे’, वह सरप्राइज गिफ्ट तैयार करने लगी। मगर, अब उसे भाई दिलावर के हाथों पिता को पंचतत्व में विलीन होते देखना पड़ा। पुलिस कॉन्स्टेबल से सिंगर बने जवंदा कहते थे- जिंदगी एक है, इसमें पैसे की अहमियत नहीं, रिश्तों की है। जिंदगी काटने वाली नहीं जीने की चीज है। जवंदा कहते थे-मेरा एक सपना है कि जिस लड़के की शादी में मैंने आज गाया, उसका लड़का हो तो उसमें भी मैं गाऊं लेकिन अब यह सपना कभी पूरी नहीं होगा। राजवीर जवंदा की जिंदगी से लेकर मौत तक की पूरी कहानी के लिए VIDEO देखें….
Click here to Read More
Previous Article
नंदीश सिंह संधू ने एक्ट्रेस कविता बनर्जी से की सगाई:सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं शेयर; 2015 में रश्मि देसाई से हुआ था तलाक
Next Article
मां का हाथ थामे एयरपोर्ट पर दिखे जयदीप अहलावत:रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं तारा; ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं सामंथा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment