Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सगाई की अफवाहों के बीच साथ दिखे हुमा और रचित:फिल्म ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए

1 year ago

26

0

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी शनिवार शाम मुंबई में फिल्म ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। सगाई की अफवाहों के बीच उनके साथ एक्टर और एक्टिंग कोच रचित सिंह भी नजर आए। दोनों रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डालकर पहुंचे और पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। इवेंट के वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि पिछले महीने खबर आई थी कि हुमा और रचित ने कथित तौर पर सगाई कर ली है। खबरें तब और बढ़ीं जब सिंगर आकासा सिंह ने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हुमा, तुम्हारे इस छोटे से स्वर्ग जैसे पल के लिए बधाई। बहुत शानदार रात रही।” हालांकि हुमा ने सगाई की खबर की कभी पुष्टि नहीं की। उन्होंने कुछ समय बाद साउथ कोरिया से इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “सबको शांत रहना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।” अब ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में रचित के साथ उनकी मौजूदगी से फिर से सगाई की चर्चा तेज हो गई है। फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या दोनों शादी की तैयारी में हैं। रचित एक मशहूर एक्टिंग कोच हैं और कई बार हुमा के साथ खास मौकों पर नजर आ चुके हैं। वे इस साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘बयान’ की स्क्रीनिंग पर भी उनके साथ थे। जून 2024 में वे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में भी शामिल हुए थे। हुमा पहले डायरेक्टर मुदस्सर अजज के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिन्होंने उन्हें फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में डायरेक्ट किया था। दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला लिया था। जल्द ही हुमा वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ में ‘मीना’ उर्फ ‘बड़ी दीदी’ के रोल में नजर आएंगी। यह शो 13 नवंबर 2025 को रिलीज होगा।
Click here to Read More
Previous Article
भाई को फाइंनेंशियली सपोर्ट करते हैं अनुपम खेर:कहा- किरण ने कभी इस पर सवाल नहीं किया, भगवान ने ज्यादा दिया तो शेयर क्यों नहीं कर सकता
Next Article
रिलीज से पहले फिल्म थामा को बड़ा झटका:सेंसर बोर्ड ने कई सीन पर जताई आपत्ति, किसिंग सीन कम किया, कई आपत्तिजनक डायलॉग्स भी बदले

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment