Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सैफ के बेटे इब्राहिम ने तैमूर-जेह संग शेयर की तस्वीर:तीनों की नजर आई शानदार बॉन्डिंग, कैप्शन में लिखा – 'तीनों भाई, तीनों तबाही'

7 months ago

दिवाली का जश्न पूरे जोर-शोर से शुरू हो गया है और बॉलीवुड सेलेब्स भी पार्टियों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने भाइयों तैमूर और जेह के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इब्राहिम ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'तीनों भाई तीनों तबाही हैप्पी दिवाली।' तीनों भाईयों की यह ग्रुप फोटो बहुत क्यूट लग रही है। तस्वीर में जेह की मस्ती और फनी पोज सभी का ध्यान खींच रहे हैं। फैंस और लोगों को तीनों की बॉन्डिंग पसंद आ रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम ने खुशी कपूर के साथ फिल्म 'नादानियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'सरजमीन' जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से 1991 में हुई थी। 13 साल बाद, 2004 में उनका तलाक हो गया। सैफ और अमृता सिंह के दो बच्चे बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। वहीं, सैफ की दूसरी शादी एक्ट्रेस करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को हुई। तैमूर और जेह सैफ और करीना की शादी से हुए बच्चे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले
Next Article
भाई को फाइंनेंशियली सपोर्ट करते हैं अनुपम खेर:कहा- किरण ने कभी इस पर सवाल नहीं किया, भगवान ने ज्यादा दिया तो शेयर क्यों नहीं कर सकता

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment