Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

₹40 लाख की धोखाधड़ी मामले में पलाश मुछाल की सफाई:आरोपों को बेबुनियाद बताया, कहा- मेरी छवि खराब करने की कोशिश, कानूनी कार्रवाई करूंगा

5 months ago

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल ने 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के लगे आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पलाश ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया है और कहा है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। शुक्रवार को पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप उनकी छवि खराब करने की नीयत से लगाए गए हैं। पलाश लिखते हैं- “सांगली निवासी विद्न्यान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। इनका मकसद मेरी इमेज को नुकसान पहुंचाना है और इन्हें ऐसे ही नहीं छोड़ा जाएगा।” पलाश ने आगे बताया कि उनके वकील श्रेयांश मितारे इस पूरे मामले को देख रहे हैं और सभी कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि इस विवाद को केवल कानूनी माध्यम से ही सुलझाया जाएगा। क्या हैं आरोप? न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सांगली जिले के 34 साल के एक्टर और प्रोड्यूसर विद्न्यान माने ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि पलाश मुछाल ने उनसे 40 लाख रुपए की ठगी की है। शिकायत के अनुसार, पलाश और विद्न्यान की मुलाकात 5 दिसंबर 2023 को सांगली में हुई थी। बातचीत के दौरान पलाश ने अपनी आगामी फिल्म ‘नजर‍िया’ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि पलाश ने विद्न्यान को आश्वासन दिया था कि 25 लाख के निवेश पर उन्हें ओटीटी रिलीज के बाद 12 लाख का मुनाफा होगा और फिल्म में एक किरदार भी दिया जाएगा। विद्न्यान का दावा है कि इसके बाद दोनों की दो बार मुलाकात हुई और मार्च 2025 तक उन्होंने कुल 40 लाख रुपए पलाश को दिए। हालांकि, फिल्म पूरी नहीं हो सकी। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद विद्न्यान ने सांगली पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मामले की प्राथमिक जांच की जा रही है।
Click here to Read More
Previous Article
गीता बसरा बोलीं- पोस्टर देखकर फिदा हो गए थे भज्जी:युवराज से मैसेज कराया, पहले मैंने इग्नोर किया, फ्रेंडशिप से प्यार, फिर शादी हुई
Next Article
सरस्वती पूजा के रंग में रंगे बॉलीवुड-टीवी सितारे:कार्तिक आर्यन–सारा अली खान समेत कई सेलेब्स हुए स्पॉट, महिमा चौधरी बेटी संग पहुंचीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment