Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऋतिक-सबा ने रिश्ते के चार साल किए पूरे:एक्टर ने एक्ट्रेस के साथ केक काटते और रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए शेयर कीं तस्वीरें

11 months ago

43

0

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद ने हाल ही में अपने रिश्ते के चार साल पूरे किए। इस मौके पर बुधवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने सबा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझे तुम्हारे साथ जिंदगी का सफर तय करना अच्छा लगता है… चार साल मुबारक हो, पार्टनर।" तस्वीरों में दोनों एक साथ केक काटते नजर आए। कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी थीं, जिनमें वे रोमांटिक अंदाज में नजर आए। ऋतिक की इस पोस्ट पर फैंस ने ढेरों कमेंट किए और शुभकामनाएं दीं। ऋतिक ने 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, लेकिन दोनों का तलाक 2014 में हो गया। ऋतिक हाल ही में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, सबा हाल ही में फिल्म 'सॉन्ग ऑफ पैराडाइज' में नजर आईं। फिल्म 29 अगस्त 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई। सबा एक्ट्रेस के अलावा थिएटर डायरेक्टर और म्यूजिशियन भी हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक बैंड मैडबॉय/मिंक की मेंबर हैं। सबा ने बॉलीवुड में फिल्म दिल कबड्डी (2008) से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। सबा को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे (2011) में लीड रोल से पहचान मिली। उन्होंने 2016 में वेब सीरीज लेडीज रूम में डिंगो का रोल भी निभाया है।
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक:6 दिन से वेंटिलेटर पर; अस्पताल के 5 मेडिकल बुलेटिन में सुधार नहीं दिखा
Next Article
'फिल्म मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी जैसा ही कोर किरदार रहेगा':दिव्येंदु शर्मा ने कहा- बड़े पर्दे पर रोल में बदलाव नहीं, लेकिन फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment