Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रियलमी GT8 प्रो भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा:स्मार्टफोन में 200MP टेलीफोटो कैमरा और 7000mAh बैटरी, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹35 हजार

6 months ago

टेक कंपनी रियलमी 20 नवंबर को भारत में मिड बजट रेंज में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी GT8 प्रो लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। फोन में दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे एडवांस रियलमी फोन होगा, जो फोटोग्राफी और गेमिंग दोनों में प्रोफेशनल-ग्रेड एक्सपीरियंस देंगे। स्मार्टफोन 200MP टेलीफोटो कैमरा और 7000mAh बैटरी से लैस होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने होम मार्केट चीन में रियलमी GT8 प्रो को 5 स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया था। वहां इसकी शुरुआती कीमत 2899 युआन (लगभग ₹35,850) है। भारत में इसे 35 हजार रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी GT 8 प्रो की चार खास बातें रियलमी GT 8 प्रो स्मार्टफोन GT बूस्ट 3.0, सिमेट्रिक मास्टर एकॉस्टिक स्पीकर्स, अल्ट्रा हैप्टिक मोटर और IP69 रेटिंग जैसे फीचर से लैस है। डिजाइन: कस्टमाइज्ड कैमरा रिंग्स के साथ 3 कलर ऑप्शन रियलमी ने GT8 सीरीज के डिजाइन पर खास ध्यान दिया है। GT8 प्रो में मेकैनिकल असेंबली डिजाइन है, यानी कैमरा डेको के हिस्सों को बदला जा सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार कैमरा रिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। फोन दो कलर ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें डेयरी वाइट और अर्बन ब्लू कलर शामिल है। डेयरी वाइट कलर में फ्रॉस्टेड ग्लास बैक होगा, जबकि अर्बन ब्लू में पेपर-लाइक लेदर फिनिश दी जाएगी। फोन में मैट मेटल फ्रेम और स्मूद कर्व्ड बॉडी ट्रांजिशन देखा जा सकता है। यह फोन सिर्फ 7.8mm पतला है और इसका वजन करीब 214 ग्राम है। रियलमी GT8 प्रो: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: रियलमी GT8 प्रो में 2K रिजॉल्यूशन वाला 6.79 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। यह डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। जो मात्र 0.07 सेकंड में फोन को अनलॉक करने की क्षमता देगा। कंपनी इसे इंडस्ट्री-लीडिंग आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने वाली है, जिससे लंबे समय तक उपयोग में भी आंखों को थकान नहीं होगी। परफॉर्मेंस: कंपनी ने कन्फर्म कर दिया कि रियलमी GT 8 प्रो में दुनिया का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिगेगा। ये TSMC की सेकेंड जनरेशन 3nm प्रोसेस टेक पर बना है। कंपनी का कहना है कि ये प्रोसेसर CPU को 20% तेज, GPU को 23% बेहतर और CPU एफिशिएंसी 33% ज्यादा देगा। फोन में AI पावर 37% बढ़ी और AI एफिशिएंसी 16% सुधरी मिलेगी। ये चिप LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगी, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस अच्छा मिलेगा। फोन में R1 ग्राफिक्स प्रोसेसर भी है, जो 100 से ज्यादा गेम्स में सुपर फ्रेम और सुपर रिजॉल्यूशन मोड चला सकता है। 7000mm² वैपर कूलिंग सिस्टम गर्मी रोकता है, जो GT7 से 30% बड़ा है। इससे लंबे गेमिंग सेशन्स में भी फोन ठंडा रहता है। कैमरा: कैमरा की बात करें, तो रियलमी ने रिको इमेजिंग के साथ पार्टनरशिप की है, जो अपनी प्रीमियम GR कैमरा सीरीज के लिए जानी जाती है। GT8 प्रो में रिको GR सीरीज से इंस्पायर्ड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें हाई ट्रांसपेरेंसी लेंस ग्रुप है, जो कलर और क्लैरिटी दोनों में सुधार करता है। GT8 प्रो में 200MP सैमसंग HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। साथ में 50MP सोनी IMX921 मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, GT8 में 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3.5x टेलीफोटो लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में GT8 प्रो में 32MP सोनी IMX615 सेंसर है, जो AI ब्यूटी मोड और 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, GT8 में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें GR मोड, स्नैप मोड, क्लासिक फिल्टर्स, HDR 2.0 और प्रो नाइटस्कैप जैसे मोड दिए गए हैं। वीडियो के लिए डॉल्बी विजन और AI मोशन कैप्चर सपोर्ट भी मिलता है। पावर बैकअप: बैटरी और चार्जिंग की बात करें, तो रियलमी GT8 प्रो में 7000mAh की सेकंड-जेनरेशन टाइटन बैटरी दी गई है। फोन को चार्ज करने के लिए 120W सुपरवूक और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 10 मिनट में 45% तक चार्ज हो जाती है और बैटरी लाइफ 1600 चार्जिंग साइकल्स तक टिकाऊ रहेगी। OS और सिक्योरिटी: रियलमी GT8 प्रो एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर काम करेगा। इसमें स्काई कम्यूनिकेशन सिस्टम और स्काई सिग्नल चिप S1 है, जो कमजोर नेटवर्क में भी 25% बेहतर सिग्नल देता है। फोन वाईफाई 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC और 21 ग्लोबल 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है।
Click here to Read More
Previous Article
‘जस्सी वेड्स जस्सी में दिखेगा कॉमेडी-रोमांस का कॉम्बो:सुदेश, सिकंदर-हर्षवर्धन की तिकड़ी तैयार हंसाने को, स्टार्स बोले- फिल्म को न कहने की वजह नहीं थी
Next Article
हीरो एक्सट्रीम 125R प्रीमियम कंप्यूटर बाइक लॉन्च:डुअल चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल वाली भारत में पहली 125CC मोटरसाइकिल, कीमत ₹1.04 लाख

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment