Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रियलमी 15 प्रो का गेम ऑफ थ्रोन्स एडिशन लॉन्च:स्मार्टफोन में बैक पैनल पर मिलेगा ड्रैगन, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की बैटरी

9 months ago

टेक कंपनी रियलमी ने गेमिंग के शौकीनों के लिए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी 15 प्रो का गेम ऑफ थ्रोन्स एडिशन भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नए लिमिटेड एडिशन फोन में स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही फीचर और स्पेसिफिकेशन हैं, लेकिन इसमें HBO की वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स से इन्सपायर्ड कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इनमें स्टाइलिश नैनो-एनग्रेव्ड मोटिफ्स और कस्टम यूजर इंटरफेस (UI) थीम शामिल हैं। लिमिटेड एडिशन फोन को 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 44,999 रुपए रखी गई है। बैंक कार्ड से पैमेंट करने पर 3000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। डिजाइन: कलर बदलने वाला ड्रैगनफायर बैक पैनल इसमें सबसे अनोखा हीट-सेंसिटिव बैक पैनल है, जो 42°C से ऊपर गर्म होने पर ब्लैक से रेड कलर में बदलता है। कंपनी ने इस फीचर को 'ड्रैगनफायर' नाम दिया है। लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को गोल्ड और ब्लैक स्टाइलिंग में पेश किया गया है। बैक पैनल पर कैमरा सेटअप पर 3D ड्रैगन क्लॉ बनाया गया है, जो GOT की फील लाता है। सभी कैमरा सेंसर्स पर डेकोरेटिव लेंस रिंग्स लगाई गई हैं। यहां 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'फायर एंड ब्लड' भी लिखा गया है। रियर पैनल के नीचे ड्रैगन का निशान भी है। बोनस के तौर पर पैकेज में आइरन थ्रोन फोन स्टैंड, किंग हैंड पिन, वेस्टरॉस का मिनी रेप्लिका और GOT ब्रांडेड स्टिकर्स-पोस्टकार्ड जैसे स्पेशल एक्सेसरीज भी हैं। यूनिक डिजाइन के अलावा फोन में कस्टमाइज्ड गेम ऑफ थ्रोन वॉलपेपर्स और ऐप आइकन भी मिलते हैं। रियलमी 15 प्रो 5G गेम ऑफ थ्रोन्स एडिशन: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: फोन में 1280×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की एमोलेड फ्लेक्सिबल 4D कर्व प्लस स्क्रीन दी गई है। ये स्क्रीन 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800निट्स है।​​​​​​​​​​​​​​ कैमरा: रियलमी 15 प्रो में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा सोनी IMX896 के साथ OIS सपोर्ट के साथ आएगा है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए प्रो मॉडल में 50MP का OV50D सेंसर मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ 12GB LPDDR4X रैम मिलेगी, जिसे वर्चुअल रैम तकनीक की मदद से 26GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 512GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। OS: रियलमी 15 प्रो 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन में OS और UI को GOT की थीम से खास बनाया गया है। ये फोन Android 15 पर चलता है, जो Realme UI 6.0 स्किन के साथ आता है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट में 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैचेस मिलेंगे। बैटरी और चार्जिंग: मोबाइल में लंबे बैकअप के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 80W का सूपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Click here to Read More
Previous Article
AI रोबोट चलती ट्रेन में खराबी रियल टाइम बताएगा:गाड़ियों की हेल्थ लाइव ट्रेक होगी, ATM से मिलेगा अनाज; IMC-2025 के टॉप-5 इनोवेशन
Next Article
मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन G06 पॉवर लॉन्च, कीमत ₹7,499:इसमें 7000mAh की बैटरी और 6.88 इंच बड़ा डिस्प्ले, रेडमी A5 से मुकाबला

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment