Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रणवीर सिंह सेट पर एक्ट्रेस के फ्लर्ट करने पर बोले:कितना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं

3 days ago

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सितंबर 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद यह कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में है। इसी बीच रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अप्रैल 2026 में हुए एक ब्रांड शूट के दौरान का है। सेट पर एक एक्ट्रेस के फ्लर्ट करने पर रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। रणवीर ने हंसते हुए कहा कि कितना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं। '2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं, कितना फ्लर्ट कर रही हो' एक्ट्रेस दीक्षा नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह का यह वीडियो शेयर किया है। दीक्षा ने बताया कि यह वीडियो अप्रैल 2026 में सुपरयू और स्टारबक्स के एक कैंपेन शूट का है। सेट पर कॉफी ब्लेंडर खराब होने की वजह से सन्नाटा छा गया था। माहौल को हल्का करने के लिए दीक्षा ने रणवीर से बात शुरू की और 'केमिस्ट्री फॉर कॉफी' कहा। रणवीर ने इसे मजाक में 'केमिस्ट्री ऑफ लव' समझ लिया और मुस्कुराते हुए बोले, "कितना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।" दीक्षा नारंग ने पोस्ट में लिखा कि सेट पर रणवीर से बातचीत करना उनके लिए एक यादगार अनुभव था और उस दिन उन्हें रणवीर से चार बार बात करने का मौका मिला था। हाल ही में दीपिका के साथ डोसा खाने पहुंचे थे हाल ही में दीपिका और रणवीर मुंबई में लंच डेट के लिए पहुंचे थे। यह कपल भारी सुरक्षा के बीच मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बेने डोसा खाने पहुंचा। सोशल मीडिया पर इस आउटिंग के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी, जिस पर दो पिंक लाइनें बनी थीं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। 'धुरंधर' की सफलता के बाद 300 करोड़ की 'प्रलय' में दिखेंगे रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली दोनों फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थीं। ये फिल्में उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में साबित हुई हैं। इन दो बड़ी हिट फिल्मों के बाद अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की तैयारी में जुट गए हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही है जॉम्बी थ्रिलर फिल्म फिल्म 'प्रलय' एक बड़े बजट की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है। करीब 300 करोड़ रुपए के बजट में बन रही इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण हंसल मेहता की 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स' और रणवीर सिंह की 'मां कसम फिल्म्स' मिलकर कर रही हैं। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन, रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Click here to Read More
Previous Article
आईक्यू Z11 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹17999 से शुरू:50MP सोनी कैमरा और 6500mAh बैटरी; 1% चार्ज पर 30 मिनट कॉल कर सकेंगे
Next Article
भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक:कहा- हमारा सब कुछ नैचुरल, बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ कराने पड़ते

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment