Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रणवीर सिंह की धुरंधर ने पठान-सैयारा को छोड़ा पीछे:रिलीज के छठे दिन कमाए 29 करोड़; धनुष-कृति की तेरे इश्क में की रफ्तार धीमी

8 months ago

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। यह फिल्म कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ रही है। छठे दिन फिल्म ने 29.20 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 188.60 करोड़ रुपए हो गई है। दूसरी ओर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर न सिर्फ अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि इसने शाहरुख खान की पठान के छठे दिन की कमाई जो 26.5 करोड़ रुपए थी को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने सैयारा को भी पछाड़ दिया है, जिसने रिलीज के छह दिनों में 21.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा धुरंधर के दुनियाभर की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने पांच दिनों मे करीब 233.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं अब ये फिल्म 250-260 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने चार दिनों में विदेशों में करीब 50.00 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में 85 से 95 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। इस बुधवार फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल घरेलू कलेक्शन 107 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 146 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।
Click here to Read More
Previous Article
गौरव खन्ना को डेट कर रही थीं निधि शाह?:सोशल मीडिया पर यूजर के दावे पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- तुम बेहतर जानते हो
Next Article
बॉलीवुड में मुझसे मौके छीने गए-प्रियंका चोपड़ा:ब्रिज समिट में बोलीं- शुरुआत में ना कहने का प्रिविलेज नहीं था, अब मेरे पास चुनने का अधिकार है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //