Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रणवीर सिंह के खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज:माफी मांगने के बावजूद खत्म नहीं हुआ विवाद, कांतारा की देवी को भूत कहकर मजाक उड़ाया था

7 months ago

रणवीर सिंह फिल्म कांतारा में दिखाई गईं देवी को भूत कहकर मजाक उड़ाने से विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे जाने की भी मांग हुई थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी भी मांगी थी, हालांकि इसके बावजूद उनके खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज हो गई है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट के वकील प्रशांत मेथल ने बैंगलोर के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में लिखा है कि रणवीर सिंह ने पूजनीय गुलिगा दैव का मजाक बनाया और उन्हें अपमानजनक और मजाकिया ढंग से पेश किया, जिससे हिंदुओं और खासकर तुलु समुदाय से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। एडवोकेट प्रशांत मेथल ने शिकायत में ये भी लिखा है कि रणवीर ने दैव को भूत कहा और जानबूझकर अपमान किया। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए मांग की है कि एक्टर के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पणजी में भी दर्ज हुई शिकायत, माफी मांगी थी बैंगलोर में दर्ज हुई इस शिकायत से पहले भी रणवीर सिंह के खिलाफ पणजी में शिकायत दर्ज हो चुकी है। 2 दिसंबर को हिंदू जनजागृति समिति ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कानूनी कार्यवाही के साथ माफी की भी मांग की थी, जिसके बाद एक्टर ने सार्वजनिक तौर पर माफीनामा जारी किया था। रणवीर सिंह ने माफीनामा जारी कर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है- मेरा इरादा फिल्म (कांतारा) में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास सीन को जिस तरह से उन्होंने निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत लगती है और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हू। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी चाहता हूं। क्यों हुआ विवाद? रणवीर सिंह हाल ही में IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) का हिस्सा बने थे। इस दौरान मंच पर एक्टर ने फिल्म कांतारा में दिखाई गईं चावुंडी (चामुंडा) देवी का मजाक बनाया था। फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह ने फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी से कहा, 'ऋषभ मैंने इसे (कांतारा) थिएटर में देखा था। वो एक आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (भूत) आपके शरीर में आती है। वो परफॉर्मेंस, वो एक शॉट आउटस्टैंडिंग था।' आगे रणवीर सिंह ने कहा, 'क्या आपने कांतारा देखी है। जब वो शॉट आता है'। आगे रणवीर सिंह ने खुद उस कैरेक्टर की मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया। आगे रणवीर ने कहा, 'क्या यहां कोई है, जो मुझे कांतारा 3 में देखना चाहता है, वो इस आदमी से कहे।' फिल्म फेस्टिवल से रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मंच से उतरने के बाद भी ऋषभ शेट्टी के सामने चावुंडी देवी की मिमिक्री करते दिखे हैं, हालांकि ऋषभ शेट्टी लगातार इशारा कर उन्हें रोकते नजर आए हैं। फिल्म फेस्टिवल से रणवीर सिंह का वीडियो सामने आने के बाद लोग ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
Click here to Read More
Previous Article
अगले साल आएगी सैमसंग की फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज, लॉन्च से पहले ही लीक हो गए ये फीचर्स
Next Article
फिल्म प्रमोशन के लिए पेड PR ट्रेंड पर भड़कीं यामी:धुरंधर के रिलीज से पहले पोस्ट लिख निकाला गुस्सा, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment