Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रणबीर कपूर की राह पर चलेंगे विक्की कौशल:भगवान परशुराम का किरदार निभाने के लिए बनेंगे शाकाहारी, डायरेक्टर अमर कौशिक ने भी बदली लाइफस्टाइल

8 months ago

विक्की कौशल जल्द ही अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म महावतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह भगवान परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं। इस किरदार के लिए विक्की कौशल पूरी तरह सात्विक बनने वाले हैं। वो शाकाहारी खाना खाएंगे और शराब का सेवन भी नहीं करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि महावतार जैसी फिल्म के लिए एक्टर विक्की कौशल और डायरेक्टर अमर कौशिक अपनी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव कर रहे हैं। विक्की ने कैरेक्टर की तैयारी करने के लिए मांसाहारी खाना छोड़ने का फैसला किया है। अमर कौशिक ने पहले ही कुछ खाने की आदतें छोड़ दी हैं, जबकि विक्की कौशल अपने बदलाव ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी होने के बाद शुरू करेंगे। यह उनका भगवान परशुराम की भूमिका के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका है। रणबीर कपूर की राह पर चले विक्की कौशल विक्की कौशल से पहले एक्टर रणबीर कपूर ने भी यही किया था। वो फिल्म रामायण में प्रभू श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए शाकाहारी बन चुके हैं। जबकि शुरुआत में उनके भगवान राम की भूमिका निभाने पर काफी विवाद हुआ था। 2028 में रिलीज हो सकती है महावतार फिल्म महावतार की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है। फिलहाल विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। फिल्म लव एंड वॉर 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इसके 2 साल बाद फिल्म महावतार 2028 में रिलीज हो सकती है। बता दें कि फिल्म महावतार से पहले विक्की कौशल हिस्टोरिकल फिल्म छावा में छत्रपति शंभाजी महाराज का किरदार निभाया था। ये किरदार भी काफी सराहा गया था।
Click here to Read More
Previous Article
9 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी माही विज:सहर होने को है में निभाएंगी मां का किरदार; पति जय संग हैं तलाक की खबरें
Next Article
इंदौर की शाहबानो पर बनी इमरान की फिल्म कल रिलीज...:पति के खिलाफ केस लड़ने वाली पहली मुस्लिम महिला की कहानी; हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment