Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रामनवमी के मौके पर 'वाल्मिकी रामायण' से सामने आया फर्स्ट लुक, इस तारीख को होगी रिलीज

4 months ago

फिल्म 'वाल्मिकी रामायण' को लेकर पिछले कई दिनों से बातें चल रही थीं. अब फाइनली मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया है. इसी के साथ इस फिल्म की रिलीड की तारीख के बारे में भी बता दिया है. रामनवमी के मौके पर ये अनाउंसमेंट काफी खास है. इसी के साथ फिल्म का ये पहला पोस्टर भी बहुत खूबसूरत और पूरी तरह से डिवोशनल है.

कैसा है पोस्टर?
गुरुवार को यानी रामनवमी के मौके पर शेयर किए गए इस पोस्टर में भगवान राम के पावन चरण कमल दिखाए गए हैं. जिन पर गुलाब की पंखुड़ियां गिर रही हैं. ये मोशन पोस्टर पूरी तरह से डिवोशनल है. जिसमें आस्था और धर्म की पूरी झलक नजर आ रही है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब तक पहाड़ खड़े रहेंगें और नदियां बहती रहेंगी रामायण जिंदा रहेगी.'

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है. ये फिल्म इसी साल यानी 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. धर्म और आस्था पर विश्वास रखने वाले दर्शक इस खबर से बेहद खुश हो गए हैं.

कौन कर रहा है निर्देशन?
इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर भावना तलवार कर रही हैं. इसके अलावा फिल्म के लिए एक स्ट्रॉन्ग टीम सामने आ रही है. फिल्म में सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान हैं, प्रोडक्शन डिजाइनर सबु सीरिल हैं, साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी होंगे. तो वहीं फिल्म का स्क्रीनप्ले आनंद नीलकंठन ने लिखा है और डायलॉग्स डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने लिखे हैं.

दीवाली पर रिलीज हो रही 'रामायण'
इसी साल दीपावली के मौके पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भी रिलीज होने वाली है. ये फिल्म बड़े स्केल पर बनी है. इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में सई पल्लवी नजर आएंगे. इसके अलावा रवि दुबे, सनी देओल, फैसल मलिक जैसे सेलेब्स भी विभिन्न करदारों में नजर आने वाले हैं.

Click here to Read More
Previous Article
ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का ग्लैम अवतार, बिकिनी पहन मिरर सेल्फी से लगाई आग
Next Article
1000 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर 2' को लेकर आमिर खान ने किया रिएक्ट, बोले- अभी तक देखी नहीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment