Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Raja Shivaji BO Day 2: 'राजा शिवाजी' का दूसरे दिन धमाकेदार कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिए गर्दे

2 months ago

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के साथ ही धमाका कर दिया है. फिल्म मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनर बन गई. अब दूसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. फिल्म का हिंदी और मराठी का मिलाकर कलेक्शन 20 करोड़ क्रॉस कर गया है. आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया.

'राजा शिवाजी' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 6275 शोज मिले. वहीं फिल्म को 28.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने हिंदी में 3.40 करोड़ कमाए. वहीं मराठी में फिल्म ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया. मालूम हो कि फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.90 करोड़ हो गया है.

  • फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • पहले दिन फिल्म को 6192 शोज मिले.
  • वहीं फिल्म को 32.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
  • दो दिनों में मिलाकर मराठी में फिल्म ने 15.15 करोड़ कमा लिए हैं.
  • हिंदी में फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म को जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया है. रितेश देशमुख ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. ये फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषा में रिलीज हुई है. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. वहीं जेनेलिया डीसूजा फीमेल लीड में हैं. इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्च, महेश मांझरेकर, सचिन खेडकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, विद्या बालन, अमोल गुप्ते जैसे स्टार्स हैं.

इस फिल्म का क्लैश आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के साथ था. 'एक दिन' से साई पल्लवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया.

Click here to Read More
Previous Article
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
Next Article
'अभिनेताओं के लिए सुंदर दिखना जरूरी नहीं...', बॉडी शेमिंग पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment