Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रोहतक में देसी अंदाज में दिखे एक्टर रणदीप हुड्डा,VIDEO:कुर्ता-पजामा पहन सिर पर टांगा परना; लाल रंग-2 मूवी के सीन शूट किए

1 month ago

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सांपला अनाज मंडी में पजामा-कुर्ता पहने दिखे। उन्होंने सिर पर परना (गमछा) भी बांधा हुआ था। वह गेहूं की ढेरी के पास से गुजर रहे हैं। रणदीप का लुक बिल्कुल एक आम किसान जैसा था। रणदीप अपनी अपकमिंग मूवी 'लाल रंग 2' की शूटिंग के लिए सोमवार को रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने गांधरा, नोनंद और सांपला अनाज मंडी में फिल्म के अलग-अलग सीन शूट किए। अनाज मंडी में वह सिर्फ 7 से 8 मिनट ही रुके। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ वहां से निकल गए। इसका वीडियो अब सामने आया है। पिछले महीने बेटी के पिता बने रणदीप की पत्नी लिन ने 10 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म का एक महीना पूरा होने पर रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। साथ ही खुलासा किया कि बेटी का नाम “न्योमिका” रखा है। पोती की पहली सार्वजनिक तस्वीर पर दादी आशा हुड्डा ने भी हार्ट इमोजी भी दी। एक्टर रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए.... ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- एक्टर रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री:पहली मूवी में निभाया दादी का किरदार; बेटे ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा भी अब फिल्मों में नजर आई है। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां और पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read More
Previous Article
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में हंसी, प्यार और ट्विस्ट:मेधा बोलीं- रिश्ते में साथ होना सबसे खूबसूरत, अविनाश बोले- शादी से जीवन का मकसद मिलता है
Next Article
बादशाह का 'टटीरी' सॉन्ग बदलाव के साथ रिलीज:रोडवेज बस-विवादित लाइन हटाई, हरियाणवी पहनावे में इस बार लड़कियां अंडरपास में नाचती दिखाईं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment