Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रोहतक में हाइफा गौरव सम्मान अवॉर्ड:​​​​​​​अभिनेता यशपाल शर्मा और सिंगर मासूम शर्मा पहुंचे; प्रस्तुति देकर किया मनोरंजन

1 year ago

28

0

हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) की तरफ से चौथे वार्षिकोत्सव का आयोजन पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला यूनिवर्सिटी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सुपवा के वीसी अमित आर्य ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिनेता यशपाल शर्मा और सिंगर मासूम शर्मा ने भाग लिया। हाइफा के अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने बताया कि हाइफा बीते चार वर्षों से हरियाणवी कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और नई पीढ़ी को एक मंच देने का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। शॉर्ट फिल्म, वीडियो सॉन्ग, कहानी लेखन और रील प्रतियोगिताओं जैसी पहल इसी दिशा की कड़ी हैं, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया है। इन श्रेणियों में किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान साहित्य में आजीवन योगदान के लिए हाइफा साहित्य लाइफटाइम गौरव सम्मान राजेंद्र गौतम, सिनेमा जगत में अनन्य योगदान के लिए हाइफा सिनेमा लाइफटाइम गौरव सम्मान हरीश कटारिया, संस्कृति व धरोहर संरक्षण के लिए हाइफा संस्कृति एवं धरोहर गौरव सम्मान डॉ. महासिंह पूनिया और लोक धरोहर के संवर्धन एवं प्रसार के लिए हाइफा लोक धरोहर गौरव सम्मान अनूप लाठर को दिया गया। हरियाणवी डांस ने मचाया धमाल सुपवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी डांस के माध्यम से मधुसूदन ने समा बांधा। मधुसूदन ने 'गुलाबो छोरी ने' गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं, एक कलाकार ने 'तेरे प्यार तै बढ़कै न मिली नहीं सौगात कोई, मैं तेरी नचाई नाचू सूं, इस दुनिया की औकात नहीं', गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। घूंघट को लेकर दिखाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म कार्यक्रम के दौरान घूंघट पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसमें गांवों के अंदर अभी भी किस प्रकार के घूंघट की प्रथा चल रही है और उसे दूर करने के लिए कैसे महिलाओं ने पहल की। इसके बारे में फिल्म के अंदर दिखाया गया। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया कि इस प्रकार की कुरीतियों को दूर करें।
Click here to Read More
Previous Article
जुबीन गर्ग केस में SIT का बड़ा खुलासा:सिंगर के बॉडीगार्ड्स के खातों में 1 करोड़ का लेनदेन, असम CM ने जांच की मांग की
Next Article
‘आप संतरा कैसे खाते हैं?’:अक्षय कुमार ने CM देवेंद्र फडणवीस से पूछा मजेदार सवाल, मुख्यमंत्री ने भी दिया नागपुरी स्टाइल में जवाब

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment