Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Raghuram Birthday: 'रोडीज' से चमकी रघुराम की किस्मत, ऐसे एक रिजेक्शन ने बना दिया पॉपुलर स्टार

1 month ago

टीवी की दुनिया के चर्चित सितारे रघुराम ने जिंदगी में काफी स्ट्रगल देखा. आज भले ही लोग उन्हें उनके सख्त अंदाज और रियलिटी शो के लिए जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने कभी गायक बनने का सपना देखा था. ये सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन उसी असफलता ने उन्हें एक अलग रास्ता दिखाया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

रघुराम की जिंदगी

रघुराम का जन्म 15 अप्रैल 1973 को दिल्ली में हुआ था. उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता और उनके साथ उनके जुड़वा भाई राजीव लक्ष्मण भी बड़े हुए. दोनों भाइयों के बीच हमेशा गहरी दोस्ती रही और यही साथ आगे चलकर उनके करियर में भी दिखा. पढ़ाई पूरी करने के बाद रघु ने मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया.

इस शो से मिली पहचान

करियर की शुरुआत में रघु राम ने कई छोटे-बड़े काम किए, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' से जुड़कर इसे एक नया रूप दिया. इस शो में उनका गुस्सैल और सख्त अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. उन्होंने शो को युवाओं के लिए एक ऐसा मंच बनाया, जहां वे अपनी असली सोच और पर्सनैलिटी दिखा सकें. यही वजह है कि यह शो लंबे समय तक पॉपुलर बना रहा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu)

लेकिन इस सफलता के पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी है. रघु राम ने एक समय पर सिंगर बनने का सपना देखा था और इसके लिए उन्होंने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में ऑडिशन भी दिया था. उस समय शो के जजों को उनका गाना पसंद नहीं आया और उन्हें वहीं से बाहर कर दिया गया. बाद में रघु ने खुद बताया कि उस दौरान उनका व्यवहार थोड़ा अलग और मजाकिया था, जिसे जजों ने गंभीरता से ले लिया. ये घटना उनके लिए एक बड़ा झटका थी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.

इस असफलता के बाद रघुराम ने अपने करियर की दिशा बदली और टीवी प्रोडक्शन की दुनिया में पूरी मेहनत से काम करना शुरू किया. उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई और फिर 'रोडीज' जैसे शो के जरिए बड़ी सफलता हासिल की. उन्होंने 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' जैसे शो में भी काम किया.

 

 

Click here to Read More
Previous Article
Anita Hassanandani की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, उर्वशी ढोलकिया से लेकर इरफान पठान तक ने बढ़ाई रौनक
Next Article
LPG सिलेंडर के लिए राहत भरी खबर', जानें दिल्ली से चंड़ीगढ़ तक कितनी है आज कीमत?

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment