Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स

2 months ago

How To Detox Body After Holi Overeating: होली भारत के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है. रंगों, खुशियों और मिलन के इस पर्व पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भी जमकर आनंद लेते हैं. होली के मौके पर गुजिया, लड्डू, मालपुआ, ठंडाई, नमकीन स्नैक्स और कई तरह की मिठाइयां और ड्रिंक्स का चलन रहता है. लेकिन त्योहार की मस्ती में कई बार लोग अपनी रोजमर्रा की डाइट का ध्यान नहीं रख पाते और जरूरत से ज्यादा तला-भुना, मीठा और जंक फूड खा लेते हैं.

होली खत्म होने के बाद अक्सर कई लोगों को पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है. दरअसल, शरीर त्योहार के दौरान खाए गए ज्यादा तेल, चीनी और भारी खाने को पचाने और बाहर निकालने की कोशिश करता है. इसी वजह से पेट भारी लगना, गैस बनना, पाचन से जुड़ी दिक्कतें और थकान जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. कई लोगों को वजन बढ़ने या ऊर्जा की कमी का एहसास भी होने लगता है.

इसे भी पढ़ें- Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे

क्या कर सकते हैं आप?

डाइटिशियन सिमरत कथूरिया के अनुसार,  ऐसी स्थिति में सबसे पहले दो बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है. पहला है शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी देना और दूसरा है डाइजेशन सिस्टम का संतुलन दोबारा ठीक करना. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार त्योहार के बाद शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही नींबू पानी या सौंफ का पानी जैसे प्राकृतिक पेय भी फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि ये पेट की सूजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

खाना खाना नहीं छोड़ना चाहिए

कई लोग होली के बाद ज्यादा खा लेने की भरपाई करने के लिए खाना छोड़ने या क्रैश डाइट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करना सही तरीका नहीं है. एक्सपर्ट  के अनुसार भोजन छोड़ने से शरीर कमजोर हो सकता है और डाइजेशन सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि घर का हल्का और संतुलित भोजन किया जाए, ताकि शरीर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट सके.

सुस्ती आने पर क्या करना सही रहेगा?

अगर त्योहार के बाद पेट भारी महसूस हो रहा है या सुस्ती लग रही है, तो इसका मतलब हो सकता है कि ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से गट हेल्थ प्रभावित हुई है. ऐसे में दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करते हैं. इसके अलावा अदरक और हल्दी जैसे हल्के मसालों का सेवन भी डाइजेशन को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है.

इसे भी पढ़ें - Egg Freezing: कितने साल के लिए एग्स फ्रीज करवा सकती हैं महिलाएं, इसमें कितना खर्चा आता है?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Click here to Read More
Previous Article
Pesticides In Spices: सेहत से समझौता! एवरेस्ट के मसालों में मिले कीटनाशक, जानें आपकी सेहत के लिए ये कितने खतरनाक?
Next Article
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण

Related स्वास्थ्य Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment