Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पिता धर्मेन्द्र को याद कर रो पड़े सनी देओल:'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छलके आंसू; करण देओल, शबाना आजमी-जावेद अख्तर भी नजर आए

3 days ago

फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल रो पड़े। इवेंट के दौरान डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र पर बात की जिसे सुनकर सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए। संतोषी ने कहा की धर्मेन्द्र जी ने आखिरी फिल्म भी बटवारा देखी थी। उन्होंने कहा था ये फिल्म हिट होगी। मुंबई में आयोजित हुए इस इवेंट में शबाना आजमी, सनी देओल, करण देओल और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। इवेंट के दौरान शबाना आजमी ने शूटिंग से जुड़ा एक बेहद भावुक वाकया शेयर किया। शबाना ने बताया कि एक मुश्किल सीन के दौरान सनी ने एक बेटे की तरह उनकी मदद की। वहीं सनी देओल ने कहा कि यह फिल्म दुनिया की हर मां को समर्पित है। 'अपमानित महसूस हुआ, सनी बेटे की तरह सामने आए' शबाना आजमी ने ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के एक मुश्किल सीन को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन है जहां विलेन उन्हें घसीटता है और उनका कुर्ता फाड़ देता है। शबाना ने कहा, एक इंसान के तौर पर मैंने जिंदगी में कभी इतना लाचार महसूस नहीं किया था। लेकिन जब सनी आए और उन्होंने मुझ पर दुपट्टा डाला, तो वे असल जिंदगी में मेरे बेटे और रक्षक बन गए। मैंने उन्हें कसकर गले लगाया। 50 साल के करियर में किसी को-एक्टर की वजह से ऐसा सच्चा इमोशन महसूस होना बड़ी बात है। धर्मेंद्र परिवार संग काम पर बोलीं- 'अब बॉबी भी तैयार हो जाएं' देओल परिवार के साथ काम करने के अनुभव पर शबाना आजमी ने हंसते हुए बात की। उन्होंने कहा, "मेरी पिछली फिल्म धर्मेंद्र जी के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। अब यह फिल्म उनके बेटे सनी और पोते करण के साथ आ रही है। मैं अभय के साथ भी एक फिल्म कर सकती हूं। अब आप लोग बॉबी से कहिए कि वे भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएं।" शबाना के इस बयान पर इवेंट में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। मां-बेटे के रिश्ते और भावनाओं पर आधारित है कहानी इवेंट में बात करते हुए सनी देओल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मां और बेटे के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाती है। फिल्म देखने के बाद हर इंसान अपनी मां से और ज्यादा प्यार करने लगेगा। सनी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक फोटो शेयर कर यह फिल्म दुनिया की हर मां के त्याग को समर्पित की है। कल मां को याद कर इमोशनल हुए थे सनी देओल कल अपनी मां प्रकाश कौर को याद कर भावुक हो गए थे। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को अपनी मां के लिए समर्पित किया । सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी 30 साल बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' के जरिए वापसी कर रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर कल सामने आने वाला है। इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट दे दिया है। मां को समर्पित की फिल्म, लिखा- 'मेरी मां ही मेरा रब हैं' ट्रेलर रिलीज से पहले सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत और सहारा बताते हुए उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा। सनी ने कहा, "मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत। 'बंटवारा 1947' मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं।" बिना किसी कट के मिला सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट फिल्म 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। CBFC ने बिना कोई सीन या डायलॉग काटे फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सेंसर बोर्ड ने इंसानियत और प्यार की इस कहानी को बिना किसी कट के पास किया है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि 14 अगस्त को पार्टिशन डे के मौके पर लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। 30 साल बाद साथ आई सनी और राजकुमार की जोड़ी 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल लगभग 30 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। भारत के विभाजन के दौर पर आधारित यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने किया है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। शबाना आजमी-प्रीति जिंटा समेत दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट 'बंटवारा 1947' में विभाजन के दर्द और उससे जुड़े मानवीय संबंधों को करीब से दिखाया जाएगा। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर्स और पहले जारी किए गए दो टीजर में इस इमोशनल कहानी की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है।
Click here to Read More
Previous Article
भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक:कहा- हमारा सब कुछ नैचुरल, बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ कराने पड़ते
Next Article
देव आनंद के बेटे अभिनेता सुनील आनंद का निधन:70 साल की उम्र में हार्ट-अटैक आया; उसी अस्पताल में तोड़ा दम जहां पिता की हुई थी मौत

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment