Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पेंसिल से भी पतला स्मार्टफोन मोटोरोला एज-70 भारत में लॉन्च:5.99mm अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ 50MP सेल्फी कैमरा, आईफोन एयर से मुकाबला

5 months ago

टेक कंपनी मोटोरोला आज (15 दिसंबर) भारत में नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को भारत में अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ पेश किया गया है। ये सिर्फ 5.99mm पतला है और इसका वजन 159 ग्राम है। नया स्मार्टफोन 5.64mm पतले आईफोन एयर और 5.8mm पतले गैलेक्सी S25 एज को टक्कर देगा। वहीं, मिड-रेंज में यह 5.75mm थिकनेस वाले टेक्नो स्पार्क स्लिम से भी मुकाबला करेगा। फोन को एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, टेक्सचर्ड बैक पैनल और तीन पेनटोन-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें लिली पैड, गैजेट ग्रे और ब्रॉन्ज ग्रीन शामिल है। इसके अलावा मोटोरोला एज 70 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 6.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है। 8GB रैम के साथ कीमत ₹29,999 फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। इसकी सेल 23 दिसंबर से शुरू होगी। कंपनी ने फोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। आप इसे मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से प्री ऑर्डर कर सकते हैं। लॉन्च ऑफर में कंपनी फोन के साथ 1000 रुपए का कैशबैक दे रही है। मोटोरोला एज 70: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: मोटोरोला एज 70 में 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। पीओलेड (pOLED) पैनल पर बनी यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4500निट्स है। इसके साथ ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वाटर टच टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन सेंसर का डुअल सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा है। कैमरा एप में कई मोटो AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें AI एक्शन शॉट, AI अडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन, AI ग्रुप शॉट और AI सिग्नेचर स्टाइल आदि। खास बात यह है कि फोन सभी लेंस से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। परफॉरमेंस: मोटोरोला एज 70 में परफॉरमेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट मिलता है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला ये भारत में पहला स्मार्टफोन है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में वेपोर कूलिंग चैंबर है। फोन एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड हीलियो UI पर काम करता है। इसके साथ ही ब्रांड 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। AI इंटीग्रेशन फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। इसमें गूगूल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कोपाइलेड, परप्लेक्सिटी और मोटो AI का मल्टी-प्लेटफार्म सपोर्ट देगा। डिवाइस में AI इमेज स्टूडिया, AI प्लेलिस्ट स्टूडियो और मोटो AI असिस्ट जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें मेमोरी कैप्चर, लाइव ट्रांसक्रिप्शन, कॉन्टेक्स्टुअल सजेशंस और स्मार्ट समरीजेशन जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा फोन में गूगल फोटोज के सर्किल टू सर्च, मैजिक इरेजर और मैजिक एडिटर का भी सपोर्ट है। डिवाइस स्मार्ट कनेक्ट 3.0 के जरिए फोन को पीसी मिररिंग, डिवाइस के बीच ऐप कंटिन्यूटी और टीवी पर कंटेंट कास्टिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पावर बैकअप: फोन में पावर बैकअप कि लिए 5000mAh की सिलीकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह बैटरी 31 घंटे की लगातार वीडियो प्लेबैक क्षमता का दावा करती है। वहीं, फोन को चार्ज करने के लिए 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Click here to Read More
Previous Article
सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को वर्ल्डकप जर्सी गिफ्ट की:फुटबॉलर ने मुंबई में तिरंगा थामा, दर्शकों में फुटबॉल फेंकी; बॉलीवुड सितारों से भी मिले
Next Article
MG हेक्टर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख:SUV में नई हेक्सा ग्रिल और जेस्चर कंट्रोल वाली टच स्क्रीन, टाटा हैरियर-सफारी से मुकाबला

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment