Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्रेयर मीट में रो पड़ीं हेमा मालिनी:संभालने नजदीक आईं बेटी ईशा को टोककर पीछे किया, अधूरी ख्वाहिश भी बताई; कंगना भी हुईं भावुक

8 months ago

11 नवंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी थी। इसमें फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इस दौरान मंच पर धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी भावुक हो गईं। जब उनकी बेटी ईशा देओल उन्हें चुप करवाने नजदीक आईं तो हेमा ने उन्हें डांटते हुए पीछे कर दिया। वहीं प्रेयर मीट के बाद कंगना रनोट ने धर्मेंद्र को याद कर भावुक पोस्ट शेयर की है। हेमा मालिनी ने मंच पर धर्मेंद्र को याद कर कहा, कभी सोचा नहीं था कि ऐसा भी एक पल आएगा, जब मुझे एक शोक सभा रखनी होगी, और वो भी मेरे धरम जी के लिए। पूरी दुनिया उनके निधन का शोक मना रही है। मेरे लिए ये एक ऐसा सदमा है, जिससे निकल पाना मुश्किल है। ये कहते हुए हेमा मालिनी बेहद भावुक हो गईं। पास खड़ीं बेटी ईशा देओल उन्हें संभालने के लिए नजदीक आईं और हाथ थाम लिया। हालांकि हेमा मालिनी ने उन्हें टोकते हुए कहा, पास मत आओ। ये सुनकर ईशा दोबारा पीछे की तरफ जाकर खड़ी हो गईं। प्रेयर मीट में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'देखते ही देखते धर्मेंद्र जी के अस्तित्व का एक और छुपा हुआ पहलू सामने आया, जब वो उर्दू की शायरी करने लगे। उनकी खास बात यही थी कि कोई भी परिस्थिती रही हो, वो उसके अनुसार, तुरंत एक शेर सुना देते थे, यही उनकी खूबी थी। मैंने भी कई बार उनसे कहा कि आप इतना अच्छा लिखते हैं, इसे आपको एक किताब के रूप में प्रकाशित करना चाहिए। आपके बहुत चाहनेवाले हैं और फैंस को ये बहुत पसंद आएगा, आपको ये करना चाहिए। वो इसके बारे में बहुत सीरियस थे, वो ये करना चाहते थे, वो ये प्लान भी कर रहे थे, लेकिन वो काम अधूरा रह गया।' प्रेयर मीट में भावुक हुईं कंगना रनोट गुरुवार को सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट भी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल हुईं। इस दौरान कंगना काफी भावुक दिखीं और नम आंखों से उन्होंने लीजेंड्री एक्टर को श्रद्धांजलि दी। प्रेयर मीट के बाद कंगना ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, आज हेमा जी और परिवार से मिलकर दिल भर आया, धरम जी हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे। देखिए प्रेयर मीट की तस्वीरें- 24 नवंबर को हुआ धर्मेंद्र का निधन 89 साल के एक्टर बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सबसे पहले उन्हें 31 अक्टूबर को और फिर 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और उनका इलाज घर में जारी था। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र की हालत पहले से बेहतर है और वो रिकवर हो रहे हैं। हालांकि 24 नवंबर की सुबह उनका निधन हो गया। एक्टर का अंतिम संस्कार उसी रोज विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ।
Click here to Read More
Previous Article
इरफान खान संग मनमुटाव की खबरों पर नवाजुद्दीन का रिएक्शन:बोले- वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे; द लंचबॉक्स के सेट से आई थीं अनबन की खबरें
Next Article
ट्रोलिंग के बाद ऋतिक ने की धुरंधर पर दूसरी पोस्ट:पहले कहा था- इसकी राजनीति से सहमत नहीं, अब तारीफ करने पर उड़ रहा है मजाक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //