Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्रीति जिंटा ने ‘स्नो-गर्ल’ बनाकर ताजा की शिमला की यादें:सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट, लिखा- समय तेजी से निकल रहा

5 months ago

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की बेटी प्रीति जिंटा ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में प्रीति जिंटा ने बर्फ के बीच बिताए अपने खास पलों को याद किया, उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स टीम की सह -मालकिन प्रीति जिंटा ने लिखा- उन्होंने अपने जीवन में कई बार 'स्नो मैन' बनाया है, लेकिन अबकी बार बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने कुछ अलग किया। इस बार उन्होंने बर्फ से एक ‘स्नो गर्ल’ बनाई, वो भी सुंदर सी स्नो स्कर्ट के साथ। यह छोटा-सा पल उनके लिए बेहद खास बन गया और उन्हें अपने बचपन के दिनों में वापस ले गया। प्रीति बोली- तेजी से निकल रहा समय प्रीति ने लिखा कि यह दृश्य उन्हें उस समय की याद दिलाता है, जब वे शिमला में एक छोटी बच्ची हुआ करती थीं और चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आती थी। उन्होंने महसूस किया कि समय कितनी तेजी से निकल जाता है और जिंदगी कैसे एक पूरा चक्र पूरा कर लेती है। बचपन में जिन खुशियों और एहसासों को उन्होंने जिया था, वही आज फिर लौट आए हैं, बस फर्क इतना है कि अब भूमिकाएं बदल चुकी हैं। शिमला जिला से संबंध रखती है प्रीति शिमला जिले से ताल्लुक रखने वाली प्रीति जिंटा अक्सर अपनी जड़ों से जुड़ी नजर आती हैं। चाहे सोशल मीडिया हो या सार्वजनिक मंच, वे हमेशा अपने पहाड़ी बचपन, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को गर्व के साथ साझा करती रही हैं। उनका यह पोस्ट भी इसी जुड़ाव को दर्शाता है। बीते दिनों हिमाचल में जब प्राकृतिक आपदा आई थी, तो उस दौरान भी प्रीति ने 30 लाख रुपए का अंशदान दिया। कुल मिलाकर, प्रीति जिंटा का यह संदेश न सिर्फ बचपन की मीठी यादों को ताजा करता है, बल्कि यह भी बताता है कि चाहे जिंदगी कितनी भी आगे क्यों न बढ़ जाए, जड़ों से जुड़ी यादें हमेशा इंसान के साथ रहती हैं।
Click here to Read More
Previous Article
बॉर्डर-2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया:बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार दिनों में सिकंदर और रेड-2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा
Next Article
मेट्रो में वरुण धवन को पुल अप करना पड़ा भारी:मुंबई मेट्रो अथॉरिटी ने एक्टर के वीडियो पर सेफ्टी वॉर्निंग जारी किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment