Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पर्सनैलिटी राइट्स के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं शिल्पा शेट्टी:बिना इजाजत तस्वीरें इस्तेमाल करने और मोर्फ्ड फोटो सर्कुलेट होने पर रोक लगाने की मांग

11 months ago

9

0

करण जौहर, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन जैसे कई सेलेब्स के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने भी पर्सनैलिटी राइट्स के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है। याचिका में कहा गया है कि कई वेबसाइट्स में उनकी तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही उनकी मॉर्फ तस्वीरें भी प्रमोशनल एक्टिविटी में इस्तेमाल की जा रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी की वकील सना रईस खान ने कहा, 'मिसेज शिल्पा शेट्टी ने कई सालों की मेहनत से अपनी पहचान बनाई है और कोई भी उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीरें और उनकी छवि का इस्तेमाल नहीं कर सकता। उनकी पहचान का गलत तरीके से इस्तेमाल अवैध रूप से व्यवसायिक फायदे के लिए किया जा रहा है। हम उनकी पर्सनैलिटी राइट्स ले रहे हैं। हमने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है, ताकि इस दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके और उनकी पहचान को किसी चीज की तरह इस्तेमाल किए जाने से बचा जा सके।' पर्सनैलिटी राइट्स की याचिका में शिल्पा शेट्टी की मोर्फ्ड तस्वीरें सर्कुलेट करने वाले 27 अज्ञात लोगों के नाम भी दर्ज किए गए हैं। इन सेलेब्स ने भी हासिल किए पर्सनैलिटी राइट्स शिल्पा शेट्टी से पहले अक्टूबर में ऋतिक रोशन ने दिल्ली हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स के लिए याचिका दायर करवाई थी, जिसके बाद उनके पर्सनैलिटी राइट सुरक्षित कर दिए गए हैं। उनसे पहले सुनील शेट्टी और फिल्ममेकर करण जौहर ने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने अपनी तस्वीरों के जरिए हो रहे प्रचार पर रोक लगाने की मांग की थी। इससे पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की भी याचिका स्वीकार की गई और उनके पर्सनैलिटी राइट सिक्योर किए गए। इस मुहीम की शुरुआत साल 2022 में अमिताभ बच्चन ने की और अपनी आवाज और तस्वीरों के राइट्स लिए। उनके बाद 2023 में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने अपने कैचफ्रैज झक्कास और भिड़ू समेत तस्वीरों और आवाज के राइट्स लिए हैं। क्या है पर्सनैलिटी राइट? ये किसी महिला या पुरुष की पर्सनैलिटी से जुड़ा हुआ अधिकार है। जिसे निजता के अधिकार के तहत प्रोटेक्शन मिला है। मशहूर लोगों का उनकी फोटो, आवाज और पर्सनैलिटी से जुड़ी चीजों पर विशेष अधिकार होता है। कई बार कुछ कंपनियां बिना उनकी इजाजत के इसे इस्तेमाल कर लेती हैं। जो कि गलत है। अगर कोई सेलेब पर्सनैलिटी राइट लेता है, इसके बाद अगर उनकी तस्वीरें बिना इजाजत इस्तेमाल की जाती हैं, तो वो इसकी शिकायत कर सकते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
हरियाणवी पेंटर बना धर्मेंद्र का पुजारी:अपना नाम भी एक्टर जैसा रखा, बेटे का हीमेंद्र, बेटी का प्रतिज्ञा; दुकान में 350 से ज्यादा पोस्टर लगाए
Next Article
252 करोड़ ड्रग्स केस:दूसरे समन के बाद पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरी एंटी नारकोटिक्स दफ्तर पहुंचे; सिद्धांत कपूर से पुलिस ने पूछे थे 11 सवाल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment