Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

परिणीति चोपड़ा- राघव चड्डा ने बेटे का नाम रखा नीर:कपल के नामों से है खास कनेक्शन, कहा- दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला

7 months ago

परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। अब करीब एक महीने बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम नीर रखा गया है। इस नाम का कपल से खास कनेक्शन है। परिणीती चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राघव चड्ढा और बेटे के पैरों के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम।” कपल के नामों से है बेटे के नाम का कनेक्शन राघव-परिणीति द्वारा बेटे का नाम नीर रखे जाने की एक वजह ये भी है कि ये नाम उन दोनों के नामों से मिलकर बना है। कपल ने परिणीति के नाम से 'नी' और राघव के नाम से 'र' लेकर बेटे का नाम नीर रखा है। 19 अक्टूबर को परिणीति ने दिया बेटे को जन्म परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में बेटे को जन्म दिया था। कपल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा, "वह आखिरकार आ गया है। हमारा बेटा। वाकई पहले की जिंदगी हमें याद नहीं रहती। बाहें भरी हुई हैं और उससे भी ज्यादा हमारे दिल। पहले हम दोनों एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है। कॉलेज फ्रैंड्स थे राघव-परिणीति, चमकीला के सेट पर हुई दोबारा मुलाकात राघव और परिणीति ने इंग्लैंड में पढ़ाई की थी। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे। यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे और दोस्ती जारी रही। राघव-परिणीति की लव स्टोरी 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई। पंजाब में जब परिणीति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आए थे। दोनों ने साथ ब्रेकफास्ट किया था, जिसके बाद परिणीति, राघव को पसंद करने लगी थीं। परिणीति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस मुलाकात पर लिखा था, जब हमने साथ में ब्रेकफास्ट किया तो मैं जान गई कि आखिरकार मेरी मुलाकात उस शख्स से हो गई है जिसका मुझे लंबे समय से इंतजार था। उनका सपोर्ट, ह्यूमर और दोस्ती ही असली खुशी है। वो मेरे लिए एक घर की तरह हैं, मतलब जहां सबसे ज्यादा सुकून मिले। राघव परिणीति के रिलेशनशिप को AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया था। जिसके ठीक बाद कपल ने सगाई की अनाउंसमेंट की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद राघव परिणीति ने 24 सितंबर 2023 में उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की थी।
Click here to Read More
Previous Article
एक्ट्रेस परिणीति व सांसद राघव ने बेटे का नाम रखा:शेयर की बच्चे के साथ पहली फोटो, एक महीने का हुआ नीर; दिल्ली में हुआ जन्म
Next Article
विक्रम भट्ट ने 30 करोड़ धोखाधड़ी मामले पर तोड़ी चुप्पी:​​​​​​​कहा- कोई नोटिस नहीं मिला, इंदिरा IVF के मालिक ने फिल्ममेकर समेत 8 के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment