Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे क्रिकेटर मंधाना के मंगेतर पलाश:राधा-राधा नाम जप किया, 7 दिसंबर को शादी होने की चर्चा

7 months ago

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल सोमवार को संत प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे। वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में बाकी भक्तों की तरह ही पलाश भी मास्क लगाए दिखे। उन्होंने एकांतिक वार्तालाप के बीच राधा-राधा नाम जप किया। कुछ दिनों पहले स्मृति और पलाश की शादी टूटने की खबरें आई थीं। इसे लेकर दोनों ट्रोल हुए थे। प्रेमानंद महाराज के शिष्य नवल नागरी अन्य भक्तों के सवाल करते रहे। जिनका प्रेमानंदजी ने जवाब दिया। लेकिन पलाश ने उनसे कोई सवाल नहीं पूछा। कहा जा रहा है कि वो मन की शांति के लिए प्रेमानंदजी के पास पहुंचे थे। वहीं, अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही कि 7 दिसंबर को स्मृति और पलाश शादी के बंधन में बंधने जा रहे। हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं है। शादी टलने के बाद दूसरी बार दिखे पलाश स्मृति संग शादी टलने के बाद से पलाश मुच्छल दूसरी बार खुले तौर पर देखे गए। इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया था। वहीं अब वो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखाई दिए। उन्होंने मास्क लगा रखा था और व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट पहनी थी। स्मृति के भाई बोले- शादी की डेट कंफर्म नहीं पलाश और स्मृति की शादी की नई डेट को लेकर दावा किया जा रहा कि दोनों 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले ही शामिल होंगे। लेकिन इन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इसे पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा- मुझे इन अफवाहों के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी पोस्टपोन है। 23 नवंबर को होनी थी शादी पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी। प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स भी शुरू हो गए थे। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर भी देखे गए। लेकिन, अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में ए़डमिट करवाना पड़ा। जिसकी वजह से शादी पोस्टपोन हो गई। वहीं, इसके बाद पलाश की भी तबीयत खराब हो गई थी। स्मृति ने अपने अकाउंट से सारी फोटो हटाईं स्मृति ने शादी पोस्टपोन होने के बाद अपने इंस्टाग्राम से रस्मों की सारी फोटोज हटा दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर कई अफवाहें फैलने लगीं। पलाश पर भी कथित तौर पर स्मृति को चीट करने का आरोप लगा। हालांकि, इन सबके बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया। बुरी नजर से बचने के लिए एक नजर इमोजी भी जोड़ा। वहीं, शादी टलने और कथित चीटिंग के आरोपों के बीच सोमवार को पहली बार पलाश पब्लिकली नजर आए। वो अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट हुए। वो काफी गंभीर नजर आ रहे थे। यहां तक कि उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी के अभिवादन का रिप्लाई तक नहीं दिया। शादी की जानकारी वीडियो के जरिए दी थी स्मृति ने फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' के गाने 'समझो हो ही गया' पर आधारित एक मजेदार रील पोस्ट करके शादी की जानकारी दी थी। इस वीडियो में उनके साथ क्रिकेट खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी नजर आई थीं। हालांकि, अब यह वीडियो उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने इसे डिलीट किया या छिपा दिया, यह अभी तक साफ नहीं है। पलाश का रोमांटिक प्रपोजल पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को खास अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने इस पल का वीडियो 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अभी भी उनके अकाउंट पर दिख रहा है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें... ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर प्रयागराज से अरेस्ट: कानपुर के कारोबारी से जमीन के नाम पर हड़पे 3.30 करोड़, रंगदारी मांगने के आरोप कारोबारी से करोड़ों की ठगी में ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर इरशाद आलम को कानपुर पुलिस ने बुधवार तड़के प्रयागराज से अरेस्ट कर लिया है। चार दिन पहले इरशाद ने कानपुर के बेकनगंज निवासी कारोबारी से मोहम्मद शोएब को जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपए ठगे थे। इसी केस में इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि रुपए वापस मांगने पर इरशाद ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपए रंगदारी भी मांगी। पीड़ित ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध और मुख्यालय विनोद कुमार सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद 29 नवंबर को बेकनगंज पुलिस ने दो नामजद समेत 8 पर रिपोर्ट दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अरमान ने निभाया समीर का किरदार:बोले- बॉबी देओल संग काम करना मेरे लिए बड़ा पल, बहुत कुछ सीखने को मिला
Next Article
‘गौरव खन्ना में जीतने की क्वालिटी नहीं’:BB19 से निकलने के बाद शहबाज बोले मालती को स्पोर्ट्समैन कहा, तान्या को फेक बताया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment