Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्राइवेट एयरपोर्ट से निकलते हुए शाहरुख खान ने छिपाया चेहरा:सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी में पहुंचे, सोहेल खान समेत कई सेलेब्स हुए स्पॉट

7 months ago

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मंगलवार रात को मुंबई के प्राइवेट कलिना एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया है। टाइट सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट से रवाना हुए सलमान खान बीते कुछ दिनों से दोहा में हो रहे दबंग टूर में व्यस्त चल रहे थे। एयरपोर्ट में सलमान खान ने ब्राउन टी-शर्ट के साथ जींस पेयर किया था। टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान ने फैंस और पैपराजी के लिए वेव किया है। उनका बॉडीगार्ड शेरा भी साथ मौजूद था। शाहरुख खान को भी मंगलवार को कलिना एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्टर की टीम ने हर बार की तरह उनका चेहरा छाते की आड़ में छिपाकर रखा था। सोहेल खान भी प्राइवेट एयरपोर्ट से निकलते नजर आए हैं। उन्होंने नीली टी-शर्ट के साथ जींस पेयर किया था। ये सेलेब्स भी हुए प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट शाहरुख खान, सलमान खान के अलावा भी मंगलवार को कई सेलेब्स कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, लक्ष्य ललवानी और आदित्य रॉय कपूर भी मुंबई लौटे हैं। सारा अली खान को भी मंगलवार शाम प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके भाई इब्राहिम अली खान भी साथ मौजूद रहे।
Click here to Read More
Previous Article
खान परिवार ने किया डबल सेलिब्रेशन:सलीम खान-सलमा और अर्पिता-आयुष ने साल मनाई सालगिरह, सलमान खान, शूरा समेत पूरा परिवार साथ दिखा
Next Article
सुष्मिता@50, पहली भारतीय मिस यूनिवर्स:अनिल अंबानी-ललित मोदी से नाम जुड़ा, मिथुन पर बैड टच का आरोप लगाया; 2 बेटियों की सिंगल मदर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment