Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्रभास की फिल्म स्पिरिट की शूटिंग शुरू:मुहूर्त पर चिरंजीवी रहे मौजूद, दीपिका पादुकोण के बाहर होने से फिल्म सुर्खियों में आई थी

5 months ago

सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट आखिरकार फ्लोर पर आ गई है। फिल्म का मुहूर्त कार्यक्रम मेगास्टार चिरंजीवी की मौजूदगी में आयोजित किया गया, जहां पूरी टीम ने पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत की। ‘स्पिरिट’ को टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। एनिमल में अपने दमदार प्रदर्शन के बाद, तृप्ति अब एक नई जोड़ी के रूप में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म स्पिरिट में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है। दीपिका पादुकोण के कारण फिल्म सुर्खियों में आई बता दें कि स्पिरिट दीपिका पादुकोण की वजह से चर्चा में आई थी और इसका कारण उनके फिल्म में बाहर का होने का विवाद था। कथित तौर से दीपिका की तरफ से आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी। दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं, इसलिए वो कथित तौर से हफ्ते में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन सारी मांगों से संदीप खुश नहीं थे। जिसके बाद उनको फिल्म से बाहर किया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया अंदर से कैसा है?:वहां काम कर चुके कुक ने अर्चना पूरन सिंह के पूछने पर बताया
Next Article
नमांश स्याल के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख:कमल हासन बोले– विंग कमांडर की मौत से दुखी हूं, सोनू सूद-अदनान सामी ने भी दी श्रद्धांजलि

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment