Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पैपराजी पर भड़कीं आमिर खान की गर्लफ्रेंड:पीछा किए जाने पर नाराज नजर आईं गौरी स्प्रैट, कहा- पीछा क्यों कर रहे हो, मुझे अकेला छोड़ दो

7 months ago

आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया था। गौरी किसी काम के सिलसिले में निकली थीं, तभी पैपराजी ने नजर पड़ते ही उनकी तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कर दीं। हालांकि ये देखकर गौरी भड़क गईं। गौरी स्प्रैट को बांद्रा में दो बॉडीगार्ड्स के साथ देखा गया। इस दौरान उन्होंने लूज फिटेड लेमन येलो शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ऑफ व्हाइट ट्राउजर्स के साथ पेयर किया था। जैसे ही पैपराजी ने गौरी की तस्वीरें क्लिक करनी शुरू की, वो तेजी से आगे बढ़ने लगी। जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक करना बंद नहीं किया, तो नाराज होकर उन्होंने कहा, 'कहां से आते हैं आप लोग'। वो और तेजी से आगे बढ़ने लगीं, लेकिन जब पैपराजी उनके पीछे आने लगे तो गुस्से में उन्होंने कहा, 'आप लोग मेरा पीछा क्यों कर रहे हो। मुझे अकेला छोड़ दो।' ये पहली बार नहीं है, जब गौरी स्प्रैट ने पैपराजी द्वारा क्लिक किए जाने पर आपत्ति जताई हो। इससे पहले भी एक रोज गौरी को वॉक करते हुए जिम वियर में स्पॉट किया गया था। जब उनकी तस्वीरें क्लिक करते हुए पैपराजी ने उनका रास्ता रोका तो वो भड़क गई थीं। बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के खास मौके पर मीडिया की गौरी से मुलाकात करवाते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। गौरी स्प्रैट लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, यही वजह रही कि उनकी तस्वीरें सामने नहीं लाई गई थीं। लंबे समय बाद आमिर खान ने मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल में गौरी के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस दी। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। इसके अलावा गौरी स्प्रैट को सितारे जमीन पर के प्रीमियर में भी आमिर खान के साथ स्पॉट किया जा चुका है। गौरी स्प्रैट और आमिर खान की, क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ भी डिनर डेट की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कौन हैं गौरी स्प्रैट? बैंगलोर से ताल्लुक रखने वालीं गौरी स्प्रैट आमिर खान के प्रोडक्शन में काम करती हैं, साथ ही वो हेयरड्रेसिंग बिजनेस भी चलाती हैं। वो और आमिर पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं, हालांकि, डेढ़ साल पहले दोनों की नजदीकियां तब बढ़ीं, जब एक्टर के कजन ने उनकी मुलाकात करवाई। गौरी स्प्रैट को पहली शादी से एक 6 साल का बेटा भी है।
Click here to Read More
Previous Article
सतीश शाह ने रतना पाठक को भेजा आखिरी मैसेज:लिखा- उम्र की वजह से लोग मुझे एडल्ट समझते हैं; ढाई घंटे बाद मिली मौत की खबर
Next Article
ममता कुलकर्णी बोलीं- जिससे मेरा नाम जुड़ा, वो आतंकी नहीं:दाऊद से कोई नाता नहीं; VIDEO में जानिए महामंडलेश्वर कितनी अमीर?

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment