Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंकज धीर को याद कर भावुक हुईं बहू कृतिका सेंगर:दिवाली पर खली कमी, लिखा- किसी को खोने के बाद त्योहार भारी लगता है

8 months ago

पॉपुलर एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वो महाभारत में कर्ण का रोल निभाने के लिए मशहूर थे। अब एक्टर की बहू एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने दिवाली के मौके पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है। कृतिका सेंगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दीया थामे हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा है- जब आप किसी ऐसे को खो देते हो, जिससे आप प्यार करते हैं, तब ही आपको एहसास होता है कि त्योहार कितने भारी महसूस हो सकते हैं। बताते चलें कि पंकज धीर के बेटे निकितन धीर ने साल 2014 में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से शादी की थी। इस शादी से कपल को एक बेटी देविका हैं, जो महज 3 साल की हैं। बताते चलें कि पंकज धीर का 15 अक्टूबर को मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। उनका लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। निधन के दिन ही उनका अंतिम संस्कार पवन हंस क्रिमैटोरियम में हुआ, जहां फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी में उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। पंकज धीर ने सलमान खान के साथ सनम बेवफा, तुमको भूल न पाएंगे जैसी फिल्मों में काम किया है। पंकज धीर की बेहतरीन फिल्मों में सोल्जर, बाजीगर, अंदाज, टारजन शामिल हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बी.आर.चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो रामायण में कर्ण का किरदार निभाने से मिली थी। पंकज धीर की बहू कृतिका सेंगर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वो पॉपुलर शोज क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, झांसी की रानी, क्या दिल में है और छोटी सरदारनी में नजर आ चुकी हैं। पंकज धीर के बेटे निकितन भी एक्टर हैं, वो चेन्नई एक्सप्रेस, जोधा अकबर, शेरशाह, सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं।
Click here to Read More
Previous Article
एक्टर- सिंगर ऋषभ टंडन का निधन:दिवाली मनाने घर गए थे, हार्ट अटैक से हुई मौत, सारा खान से शादी की खबरों से चर्चा में रहे थे
Next Article
मशहूर कॉमिक एक्टर असरानी का निधन:FTII से एक्टिंग कोर्स, 350 फिल्मों में काम, 6 फिल्मों का डायरेक्शन, 2026 में रिलीज होगी आखिरी मूवी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment